स्वास्थ्य

दिमाग को ठंडा रखने के लिए गर्मी में पीएं बेल का शरबत

दिमाग को ठंडा रखने के लिए गर्मी में पीएं बेल का शरबत
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2021, 6:38 PM IST
दिमाग को ठंडा रखने के लिए गर्मी में पीएं बेल का शरबत
दिमाग को ठंडा रखने के लिए गर्मी में पीएं बेल का शरबत

गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने के लिए लोग विभिन्न प्रकार के जूस का सेवन करते हैं। ऐसे में बाजार में बिकने वाले जूस शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। क्योंकि वह प्राकृतिक फलों से तैयार नहीं होते हैं। हम आपको आज बताएंगे कि किस प्रकार आप घर में बेल का जूस पीकर शरीर को ठंडक प्रदान कर सकते हैं।

आपको बता दें कि गर्मी के मौसम में बेल का शरबत सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे डायबिटीज के मरीज भी सीमित मात्रा में ले सकते हैं। उनको भी यह लाभ प्रदान करेगा। क्योंकि इसमें लैक्सेटिव्स होता है। जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। हालांकि डायबिटीज के मरीज इसे रोजाना इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

बेल का शरबत गर्मी में शरीर को ठंडक प्रदान करने के साथ ही लू लगने की समस्या से निजात दिलाता है। आप अगर इसका नियमित सेवन करेंगे। तो आपको लू भी नहीं लगेगी और आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में भी काफी मददगार होता है। इसका सेवन करने से यह किडनी की कार्य क्षमता बढ़ाता है।

बेल का शरबत पेट की समस्याओं से निजात दिलाता है। अगर आपको कब्ज, एसिडिटी या अपचन जैसी समस्याएं है। तो बेल का शरबत फायदेमंद होगा। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है।

बेल का शरबत आपके शरीर को ठंडक प्रदान करने के साथ ही डिहाईड्रेशन की समस्या से निजात दिलाता है। अगर आप इसका सेवन करेंगे तो शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।

आज हम आपको बेल का शरबत तैयार करने की विधि बता रहे हैं। जिसके तहत आपको दो बेल फल, 5 बड़े चम्मच शक्कर और 1 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा, काला नमक स्वाद अनुसार ले सकते हैं। अब आप सबसे पहले बेल फल को धोकर अच्छे से काट लें और उसका गूदा निकालकर अलग रख लें। इसके बाद एक बर्तन में इस गूदे को डालकर करीब 2 गुना पानी डालकर अच्छी तरह मसल लें। जब गुदा पानी में अच्छी तरह मिल जाए, तो इसे मिक्सर में घुमा लें और इसे छान लें। आप इस जूस में शक्कर, नमक और भुना हुआ जीरा भी डाल सकते हैं। इसमें ठंडा पानी और आइस क्यूब भी मिला सकते हैं। यह आपकी इच्छा अनुसार रहेगा। फिर आप इसका सेवन कर सकते हैं। आप चाहें तो दो-चार दिन फ्रिज़ में इसे स्टोर भी कर सकते हैं।

बेल फल में काफी मात्रा में प्रोटीन, बीटा कैरोटीन, थायमिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन सी, आयरन, कैलशियम, फास्फोरस काफी मात्रा में होते हैं । जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
साबुन, क्रीम या ज्वेलरी लगाने के बाद त्वचा पर खुजली और लाल चकत्ते पड़ते हैं? मेयो क्लिनिक ने बताया हो सकती Contact Dermatitis

Night Leg Cramps: रात को सोते समय अचानक अकड़ जाती है पैर की नस? मेयो क्लिनिक से जानें पिंडली में ऐंठन की वजह

Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह