स्वास्थ्य

Health Tips: Lemon Tea पीने से सेहत को होते हैं अनेको फायदे

लेमन टी की बात करें तो इसका सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है, इसके सेवन से आपकी इम्युनिटी मजबूत होती है वहीं ये सर्दी-जुकाम के जैसे अन्य समस्याओं से भी आपका बचाव करता है।
2 min read
• •
Updated: 18 Jan 2022, 7:33 PM IST
Health Tips: Lemon Tea पीने से सेहत को होते हैं अनेको फायदे
Health Tips

लेमन से होने वाले फायदे के बारे में तो आप जानते ही होंगें कि इसका सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है,लेमन विटामिन सी से भरपूर होता है वहीं इसमें और भी कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके सेहत को स्वस्थ बना के रखने में सहायक होते हैं,इसलिए लेमन को तो डाइट में शामिल करें हीं वहीं लेमन टी भी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होती है। आप भी जानिए यदि लेमन टी का सेवन यदि आप रोजाना करते हैं तो इससे शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।

कोल्ड-फ्लू होने में कर सकते हैं नींबू की चाय का सेवन
नींबू की चाय का सेवन सर्दी-जुकाम के जैसी समस्या को कम करने में बहुत ही ज्यादा असरदार साबित होता है,वहीं ज्यादा फायदा पाना चाहते हैं तो आप इसमें अदरक मिला के भी सेवन कर सकते हैं,नींबू की चाय रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनाती है। कोल्ड-फ्लू होने में कर सकते हैं नींबू की चाय का सेवन।

एंटी-एजिंग गुण
नींबू सबसे आसानी से उपलब्ध और स्वादिष्ट एंटी-एजिंग खाद्य पदार्थों में से एक हो सकता है। विभिन्न त्वचा देखभाल उत्पादों में विटामिन सी एक बहुत लोकप्रिय घटक है - विशेष रूप से एंटी-एजिंग और ब्राइटनिंग बढ़ाने के लिए। हालांकि, अध्ययनों से पता चला है कि नींबू का सेवन कोलेजन सामग्री को बढ़ाकर और झुर्रियों के गठन को कम करके समय से पहले त्वचा की उम्र बढ़ने में मदद कर सकता है। इसलिए आपको अपनी डाइट में नींबू की चाय का सेवन जरूर करना चाहिए।

गले में खरास की समस्या को करता है दूर
अध्ययनों से पता चला है कि शहद के साथ नींबू का सेवन खांसी को कम करने और आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में सहायक हो सकता है,वहीं यदि आपको सूखी खांसी आती है तो भी लेमन टी का सेवन आप कर सकते हैं,लेमन टी आपके गले में खरास को दूर कर आपको स्वस्थ बना के रखने में असरदार साबित होता है।

पाचन तंत्र के लिए लाभ
सुबह उठकर सबसे पहले नींबू के साथ गर्म पानी पीना कई लोगों की पसंदीदा दिनचर्या होती है। यह पाचन तंत्र को साफ करने, पाचन में सहायता और वजन घटाने में मदद कर सकता है। अध्ययनों से पता चला है कि इस दिनचर्या का अधिकतम लाभ उठाने के लिए सुबह सबसे पहले नींबू पानी पिएं और कैफीन या कैफीनयुक्त चाय से बचें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
18 Jan 2022, 7:33 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सरकारी ब्लड बैंक में ब्लड की कमी, खतरे में एनीमिया, थैलेसीमिया पीडि़तों की जान

Cholinergic Urticaria: पसीना आने पर शरीर पर छोटे-छोटे खुजली वाले दाने क्यों निकलते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचाव के उपाय

Diwali Pollution Health: दिवाली पर प्रदूषण से कैसे बचें? ALA से जानें उपाय और किन लक्षणों में डॉक्टर के पास जाएं

Dust Allergy Diwali: दिवाली की सफाई में धूल और एलर्जी से कैसे बचें? ACAAI से जानें जरूरी सावधानियां और डॉक्टर के पास जाने के संकेत

Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स