स्वास्थ्य

घड़े का पानी पीना है बहुत फायदेमंद, सेहत को मिलते हैं कई सारे फायदे

Drinking pitcher water: गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। इस समय लोग जगह-जगह ठंडे पानी के लिए प्याऊ की व्यवस्था करते हैं। ठंडे पानी के लिए हमारी निर्भरता मिट्टी के घड़े के बजाय फ्रिज के प्रति बढ़ी है जबकि मिट्टी के घड़े में पानी पीने के कई फायदे हैं।
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2023, 3:59 PM IST
pitcher_water.jpg

Drinking pitcher water: गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। इस समय लोग जगह-जगह ठंडे पानी के लिए प्याऊ की व्यवस्था करते हैं। ठंडे पानी के लिए हमारी निर्भरता मिट्टी के घड़े के बजाय फ्रिज के प्रति बढ़ी है जबकि मिट्टी के घड़े में पानी पीने के कई फायदे हैं।

कैसा हो मिट्टी का घड़ा: प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ, डॉ. रमाकांत शर्मा के अनुसार, शीतल जल के लिए काली मिट्टी से बने घड़े (Soil Pitcher) का उपयोग करना चाहिए।

कहां रखा जाए: मिट्टी के घड़े को अक्सर लोग अपनी रसोई में रखते हैं। यदि वहां आप घड़ा रख रहे हैं तो इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि वहां हवा का संचार अच्छा हो।

कब बदलना चाहिए: मिट्टी के घड़े को वैसे तीन माह के अंदर बदल दें, अगर पानी में फ्लोराइड की मात्रा अधिक है तो वहां डेढ़ माह में मटका बदलना जरूरी है।
कैसे सफाई करें: मटके में कभी हाथ डालकर साफ नहीं करें। ऐसे साफ करने से घड़े की गंदगी उसके छिद्रों में चली जाती है। इससे मटका साफ नहीं होता। उचित यही है कि घड़े में पानी डालकर तीन-चार बार उसे खंगाल लें।

फायदे
1. क्षारीयता बढ़ाता: मिट्टी के घड़े में रखे पानी में क्षारीयता बढ़ती है। यह हमारे खून के पीएच (Blood pH) को संतुलित रखता है। हमारी दिनचर्या से शरीर में अम्लता बढ़ रही है।


2. पानी को ठंडा रखता: फ्रिज के मुकाबले यह संतुलित आधार पर पानी को ठंडा रखता है। कहा जाता है कि मिट्टी के घड़े में से थोड़ा पानी टपकना चाहिए क्योंकि उसमें से थोड़ा पानी बाहर आता है और वाष्पीकृत होता है।

3. लवणों को बढ़ाता: मिट्टी के घड़े में रखे पानी से पर्याप्त लवण मिलते हैं। इस पानी की क्षारीयता को बढ़ाने के लिए आप उसमें नदी के पत्थर डालकर रखें या फिर आप चांदी भी डालकर रख सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
30 Sep 2023, 3:59 PM IST
Published on: