
जवाब- मेनोपॉज के दौरान प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स वाली चीजें ज्यादा खानी चाहिए। इसके लिए मौसमी फल, हरी सब्जियां, फलियां, डेयरी प्रोडक्ट अधिक लें। जो महिलाएं नॉनवेज नहीं खाती हैं वे रोज राजमा, चना, दाले, सोयाबिन दिन में तीन बार लें। इनमें प्रोटीन अधिक होता है। एंटीऑक्सीडेंट्स के लिए रोज दो कप ग्रीन टी पीएं। विटामिन सी के लिए आंवला, नट्स, संतरा, अखरोट और अलसी और चिया सीड्स लें।
सवाल- बारिश के दिनों में पेट में कई तरह की परेशानी हो जाती है। किस तरह का खानपान रखें? अनेक पाठक
जवाब- इस मौसम में बैक्टीरिया ज्यादा पनपते हैं। इसलिए खुली और पत्तीदार सब्जियां न खाएं। शरीर में माइक्रो बायोम बढ़ाने के लिए रोज ताजा दही खाएं। इससे पेट और आंत स्वस्थ रहते हैं। फाइबर वाली चीजें ज्यादा खाएं। सभी मौसमी फल, चुकंदर, टमाटर, ताजी छाछ और चावल के पानी का सूप लें। हल्का खाना खाएं। तला-भुना खाने से बचें। बासी चीजें जैसे सुबह की दाल शाम को खाने से बचें। इससे परेशानी हो सकती है। प्रोटीन वाली चीजें अधिक खाने से संक्रमण आदि से भी बचाव होगा।
एक्सपर्ट- शुचि शर्मा, आहार विशेषज्ञ (डायटीशियन)