स्वास्थ्य

प्रेग्नेंसी में कैल्शियम-आयरन की गोली साथ लेने से पाचन में दिक्कत

सवाल-प्रेग्नेंसी है लेकिन लॉकडाउन के चलते डॉक्टर को दिखा नहीं पा रही हूंं। किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? अनेक पाठक
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jun 2020, 12:41 PM IST
प्रेग्नेंसी
प्रेग्नेंसी

सवाल-प्रेग्नेंसी है लेकिन लॉकडाउन के चलते डॉक्टर को दिखा नहीं पा रही हूंं। किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? अनेक पाठक
जवाब-नियमित कैल्शियम और आयरन की गोली लेते रहें। एक सुबह तो दूसरी गोली शाम में लें। दोनों एक साथ लेने से पाचन में परेशानी हो सकती है। भोजन में हरी सब्जियां जरूर हों। डाइट में दूध और दही शामिल करें। अगर महिला या उसके पीहर में किसी को डायबिटीज नहीं है तो सभी फल खाएं, लेकिन डायबिटीज है तो आम, केला, चीकू, अंगूर न खाएं। प्रोटीन डाइट भी लें।
सवाल-अनियमित माहवारी की समस्या हो रही है। इसके लिए क्या करना चाहिए। कोई सलाह दें? अनेक पाठक
जवाब-अनियमित माहवारी का संबंध तनाव से होता है और लॉकडाउन में तनाव बढ़ा है। साथ ही वजन बढऩे से पीसीओडी की समस्या बढ़ी है। इससे भी माहवारी अनियमित हो सकती है। बचाव के लिए नियमित व्यायाम करें और खानपान में सावधानी बरतें। सादा खाना खाएं। मोटापा बढ़ाने वाली डाइट से परहेज करें। महिलाएं प्रेग्नेंसी टेस्ट कर सकती हैं।
एक्सपर्ट: डॉ. मेघा एस. शास्त्री व डॉ. अमिता धाकड़, स्त्री रोग विशेषज्ञ

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
पैरों में जलन, सुई चुभने और बिजली के झटके जैसा दर्द, Small Fiber Neuropathy हो सकती है वजह, जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें लक्षण

देश में HPV Vaccination का आंकड़ा 1 करोड़ पार, सालाना लक्ष्य की 87% लड़कियों को लगा टीका, जानें U-WIN पर स्लॉट बुक करने का तरीका

Proctalgia Fugax: बैठे-बैठे अचानक गुदा में होने लगता है तेज दर्द, कुछ मिनट बाद मिल जाती है राहत, जानें इसके पीछे की वजह

नाभि के पास अचानक होने लगता है दर्द, कहीं ये पेट का माइग्रेन तो नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें Abdominal Migraine के कारण

खड़े होते ही कांपने लगते हैं पैर, बैठने या चलने पर अपने आप रुक जाता है कंपन, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें Orthostatic Tremor के बारे में