ठंडी का मौसम आते ही स्वास्थ की समस्या बढ़ जाती है । सर्द‍ियों में अक्‍सर होंठ फटने की समस्‍या होती है। ठंड के द‍िन में होंठ फटने से कई बार ल‍िप्‍स से खून न‍िकलने लगता है या ल‍िप्‍स की त्‍वचा ड्राय हो जाती है। होंठ की त्वचा मुलायम होती है। अगर आपका शरीर हाइड्रेट नहीं है तो हो सकता है क‍ि होंठ फट रहे हों। अगर आपको भी ये समस्‍या है तो आप नाइट में ल‍िप केयर रूटीन फॉलो कर सकते हैं।

नई दिल्ली : अगर आप सर्दियों में फटे होंठ से परेशान है तो लिप केयर रूटीन में आप क्लीनिंग स्क्रबिंग मॉइश्चराइजर आदि को शामिल करें साथ ही होंठ को मॉइश्चर देने के लिए पानी का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें। जिसे आप का होंट मुलायम और गुलाबी होगा । आइए जानते सर्दियों में होंट की देखभाल के लिए आसान टिप्स ।
सर्दियों में होंठ को मुलायम बनाने के टिप्स
अगर आप सर्दियों फटे होंट से बचना चाहते हैं और अपने में होंठ को मुलायम बनाना चाहते हैं तो आपको ढेर सारा पानी पीना चाहिए पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट रहती है और स्किन में मॉइश्चर रहता है। आपको रोजाना सोने से पहले होंठ पर नारियल का तेल या शिया बठर एप्लाई करना चाहिए नारियल के तेल से होंठ मुलायम बनते हैं।
1. रात को सोने से पहले होंठ क्लीन करें
आपको रात को सोने से पहले सबसे पहले अपने होंठ क्लीन करने चाहिए। होंठ साफ करने से होंठ पर मौजूद धूल या गंदगी साफ हो जाती है। होंठ को साफ करने के लिए आप कोई भी कैरियर ऑयल जैसे नारियल का तेल या बादाम का तेल ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. रात को सोने से पहले लिप स्क्रबिंग करें
आपको रात को सोने से पहले लिप स्क्रब करना चाहिए लिप स्क्रब करने से होंठ पर मौजूद डेड सैल्स कम होते हैं। आप चीनी और शहद की मदद से होंठ की स्क्रबिंग कर सकते हैं।
3. रात को सोने से पहले लिप्स हाइड्रेट करें
आपको रात को सोने से पहले लिप्स को हाइड्रेट भी रखना है, डाइट के जरिए लिप्स को हाइड्रेट रखा जा सकता है। अगर आपके होंठ सूख रहे हैं तो इसका एक कारण डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है। होंठ को हाइड्रेट रखने के लिए रोजाना 7 से 8 गिलास पानी पीएं। आप होंठ को हाइड्रेट करने के लिए शिया बटर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
लिप केयर मास्क कैसे बनाएं
1. नाइट लिप केयर मास्क बनाने लिए आपको एक टीप्सून कोकोनट ऑयल की जरूरत होगी।
2. कोकोनट ऑयल में आप एक विटामिन ई की कैप्सूल काटकर ऑयल मिक्स करें।
3. इस मिश्रण में आप गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट मिक्स कर सकते हैं।
4. आपको लिप केयर मास्क में बादाम तेल की दो बूंदें मिक्स करनी है।
5. इस पेस्ट को लिप्स पर लगाकर छोड़ दें और रात भर के लिए मास्क को लिप्स पर लगा रहने दें।
6. रात में लिप केयर रूटीन फॉलो करने से कुछ समय बाद आपके लिप्स मुलायम लगने लगेंगे।