स्वास्थ्य

Health Tips: क्या आपको ऑफिस में काम करते वक्त लगता है भूख, तो करें इन हेल्दी स्नैक्स का सेवन

Health Tips: ऑफिस में काम करते वक्त अक्सर भूख लगने लगती है और कुछ हल्का फुल्का खाने का मन करता है। ऐसे में लोग अनहेल्दी चीजों का सेवन करने लगते है, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए ऑफिस में भूख लगने पर आप कुछ हेल्दी स्नैक्स का सेवन करें।
2 min read
• •
Updated: 24 May 2022, 4:19 PM IST
Health Tips: क्या आपको ऑफिस में काम करते वक्त लगता है भूख, तो करें इन हेल्दी स्नैक्स का सेवन
Eat these healthy office snacks when hungry

Health Tips: ऑफिस में अक्सर काम करने के समय भूख लगने लगती है। भूख को शांत करने के लिए ज्यादातर लोग अनहेल्दी और फ्राइड स्नैक्स का सेवन करते हैं। जंक फूड खाने में टेस्टी तो लगते हैं, लेकिन ये सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। रोजाना इन अनहेल्दी चीजों का सेवन करने की वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इसलिए ऑफिस में भूख लगने के समय आप हेल्दी स्नैक्स का सेवन करें। हेल्दी स्नैक्स खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए ऑफिस जाते समय आप अपने साथ हेल्दी स्नैक्स लेकर जाएं। तो आइए जानते हैं कुछ हेल्दी स्नैक्स के बारे में जिनका सेवन करने से सेहत को फायदे मिलते हैं

ऑफिस में खाएं ये हेल्दी स्नैक्स

1. ड्राई फ्रूट्स
ऑफिस में काम करते वक्त भूख लगने पर ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें। ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। ये सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इससे दिमाग तेज होता है और आप शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं।
यह भी पढ़े: वजन कम करने के लिए करें इन सूप का सेवन, साथ ही सेहत को मिलते हैं अनेकों फायदे

2. मुरमुरे
ऑफिस में काम करते वक्त भूख लगने पर मुरमुरे का सेवन करें। मुरमुरे का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। मुरमुरे में फाइबर उच्च मात्रा होती है। जिससे पाचन तंत्र बेहतर रहता है और ब्‍लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

3. चना
ऑफिस में काम करते वक्त भूख लगने पर चना का सेवन करें। चना का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। चना में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही चने में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो दिमाग को तेज करता है और हड्डियों को भी मजबूत बनाता है।
यह भी पढ़े: हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार होता है ब्राउन राइस, जानें इसके फायदे

4. फल
ऑफिस में काम करते वक्त भूख लगने पर फल का सेवन करें। फल का सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर फल, कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। फल का सेवन करने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
24 May 2022, 4:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत