स्वास्थ्य

Late Night Snacks: देर रात में भूख लगने पर खाएं ये हेल्दी स्नैक्स

Late Night Snacks: हम सभी कभी-कभी देर रात में भूख के लगने से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में आप इन हेल्दी स्नैक्स को खा सकते हैं।

2 min read
Late Night Snacks
Late Night Snacks

नई दिल्ली। देर रात में भूख लगने के कारण अक्सर हम भूखें पेट ही सो जाते हैं। जो कि सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। भूखे पेट सोने से पेट में दर्द जैसी समस्या भी पैदा हो सकती है। ऐसे में यदि इन हलके-फुल्के से चीजों को खाया जाए जिससे कि वजन के बढ़ने जैसी समस्या भी न आए और वहीं हमारा पेट भी भर जाए।
तो चलिए जानते हैं इन हेल्दी स्नैक्स के बारे में जो आपकी भूख को भी शांत कर देगी। वहीं वजन बढ़ने जैसी समस्या भी नहीं आएगी।

उबले अंडे
अंडे जहां सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं वहीं ये भारी होने के कारण आपके भूख को भी आसानी से शांत कर देते हैं। अंडे को उबालने में ज्यादा समय नहीं लगता है। ये झटपट बन के तैयार हो जाते हैं। वहीं इसमें आप हल्का सा नमक लगा के भी खा सकते हैं। ये रात को आसानी से भूख को मिटा सकते हैं।

रोस्टेड मखाना
मखाना सेहत के लिए बहुत ज्यादा लाभदायक होता है। इसे आप जैतून के तेल में हल्का सा फ्राई करके खा सकते हैं। इससे आपका वेट भी नहीं बढ़ता है और ये भूख को भी आसानी से शांत कर देते हैं।

ओट्स
ओट्स डाइजेस्ट होने में ज्यादा समय नहीं लगाता है। इसे आप बड़े ही आसानी से बना सकते हैं। यदि आधी रात में भूख लगती है तो आप मसाला ओट्स भी बना सकते हैं। जो खाने स्वादिष्ट तो होते ही हैं। साथ ही साथ वेट को भी नहीं बढ़ने देते हैं।

नट्स
नट्स को भी आप स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। इसमें आप मूंगफली,बादाम,पिश्ता,काजू आदि चीजों को शामिल कर सकते हैं। ये फाइबर से भरपूर होते हैं। वहीं वजन को भी नहीं बढ़ने देते हैं।

पॉपकॉर्न
पॉपकॉर्न ये स्वादिष्ट होता है वहीं आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाता है। आपकी भूख को शांत करने के लिए पॉपकॉर्न का सेवन बेस्ट हो सकता है। इसको बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है।

Published on:
01 Oct 2021 07:52 pm