स्वास्थ्य

खजूर खाने से दिमाग होगा तेज, कंट्रोल होगा हाई ब्लड प्रेशर और शुगर

खजूर खाने से दिमाग होगा तेज, कंट्रोल होगा हाई ब्लड प्रेशर और शुगर

2 min read
Apr 17, 2021
Feature image

वैसे तो सभी ड्राई फ्रूट शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है, खजूर खाना सेहत के लिए सबसे फायदेमंद है। यह अन्य ड्राई फ्रूट्स की तुलना में सस्ता भी है और इसे खाने से शरीर को कई प्रकार के फायदे है। आज हम खजूर से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। क्योंकि यह दिमाग को तेज करने के साथ ही डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में करता है।

खजूर का सेवन आपके शरीर में बढ़ने वाली ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में करता है। यदि आप खजूर का सप्ताह में दो से तीन बार करते हैं। तो इससे डायबिटीज से होने वाले खतरे को काफी कम किया जा सकता है।

खजूर एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। जो आपकी त्वचा और शरीर के लिए फायदेमंद है। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

खजूर में फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में होता है। इस कारण यह पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। इससे पाचन तंत्र भी बेहतर होता है और कब्ज एसिडिटी की समस्या भी नहीं होती है। इसलिए आपको खजूर का सेवन करना चाहिए।

हार्ट से जुड़ी समस्या को दूर करने में भी खजूर अहम भूमिका निभाता है। इसमें केरेटेनाइड और फिनोलिक एसिड होता है। जो हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है।

खजूर में दिमाग को तेज करने की क्षमता होती है। इसलिए अगर आप खजूर का सेवन करेंगे। तो इससे आपका दिमाग तेज होगा और आपकी याददाश्त भी बढ़ेगी।

खजूर का सेवन गर्भावस्था के दौरान भी फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने के गर्भवती महिला को लेबर पेन बहुत कम होता है। लेकिन गर्भावस्था में खजूर का सेवन करने से पहले आप चिकित्सक से जरूर सलाह लें।

खजूर खाने से हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल किया जा सकता है। क्योंकि इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम होता है। इसलिए हर किसी को दो खजूर एक गिलास दूध में डालकर उबालकर खाना चाहिए। इसी के साथ दूध पी लेना चाहिए। इससे निश्चित रूप से आपके शरीर को कई फायदे होंगे।

व्रत उपवास और रोजे के दौरान जो लोग दिनभर कुछ नहीं खाते हैं। वह शाम को अगर खजूर का सेवन करते हैं। तो इससे उनके शरीर को काफी एनर्जी मिलती है। और दिन भर की शिकन भी दूर होती है। इसलिए खजूर का सेवन आपके शरीर के लिए सभी तरह से फायदेमंद है।

Published on:
17 Apr 2021 03:54 pm