स्वास्थ्य

खजूर का सेवन करने से दिनों दिन कम होगा यूरिक एसिड, मिलेगी इन समस्याओं से राहत

खजूर का सेवन करने से दिनों दिन कम होगा यूरिक एसिड, मिलेगी इन समस्याओं से राहत

2 min read
May 06, 2021
खजूर का सेवन करने से दिनों दिन कम होगा यूरिक एसिड, मिलेगी इन समस्याओं से राहत,https://www.patrika.com/hot-on-web/chandra-grahan-2021-date-and-time-in-india-6828813/,https://www.patrika.com/hot-on-web/chandra-grahan-2021-date-and-time-in-india-6828813/,खजूर का सेवन करने से दिनों दिन कम होगा यूरिक एसिड, मिलेगी इन समस्याओं से राहत

खजूर में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं। जो हमारे शरीर को एनर्जी देने के साथ ही हमारे शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को भी कंट्रोल करते हैं। आज हम बताएंगे कि किस तरह खजूर का सेवन करने से आपको कई प्रकार के लाभ होंगे।

दरअसल, खजूर में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, पोटेशियम आदि होते हैं। जो हमारी इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने के साथ ही शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इसका सेवन करने से यूरिक एसिड को भी कम किया जा सकता है। यूरिक एसिड कम होने से कई प्रकार की समस्याएं अपने आप खत्म हो जाती है।

आपको बता दें कि शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना आम बात होती जा रही है। क्योंकि कुछ लोगों की लापरवाही और खानपान में हुए बदलाव के कारण इस प्रकार की समस्या आती है। यूरिक एसिड एक तरह का केमिकल होता है। जो शरीर में प्यूरिन के ब्रेकडाउन से बनता है। किडनी शरीर में अतिरिक्त यूरिक एसिड को फिल्टर कर बाहर निकाल देता है। लेकिन जब शरीर में इसकी मात्रा अधिक होती है। तो यह हड्डियों के बीच में जमा होने लगता है। यूरिक एसिड के बढ़ने से जोड़ों में दर्द, उठने बैठने में तकलीफ, सूजन आदि समस्याएं होती है। इसलिए यूरिक एसिड की मात्रा को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है।

आपको बता दें कि खजूर का सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड कंट्रोल होता है। यह हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। इसका सेवन आप एक कप गर्म दूध के साथ एक चम्मच घी मिलाकर भी कर सकते हैं। या फिर खजूर के साथ भी सेवन कर सकते हैं। इससे अर्थराइटिस के मरीजों को भी दर्द से निजात मिलेगी।

खजूर में मैग्नीशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, पोटेशियम आदि तत्व होते हैं। जो हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी मददगार होता है। इसलिए इसका सेवन रोजाना करना चाहिए।

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आजकल आम बात होती जा रही है। अगर आप खजूर का सेवन करेंगे। तो इस समस्या से भी निजात मिल सकती है। हालांकि गर्मी के मौसम में खजूर का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह गर्म होती है। ये उपाय हमने सामान्य जानकारी के आधार पर बताए हैं। अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी या समस्या है। तो आप चिकित्सक से सलाह लेकर सेवन करें।

Published on:
06 May 2021 10:57 pm
Also Read
View All