स्वास्थ्य

गर्मी में घी खाने से मिलती है ठंडक और एनर्जी, रोजाना करें सेवन

गर्मी में घी खाने से मिलती है ठंडक और एनर्जी, रोजाना करें सेवन

2 min read
May 06, 2021
गर्मी में घी खाने से मिलती है ठंडक और एनर्जी, रोजाना करें सेवन,अच्छी नींद के लिए तलवों पर लगाए घी,अच्छी नींद के लिए तलवों पर लगाए घी,गर्मी में घी खाने से मिलती है ठंडक और एनर्जी, रोजाना करें सेवन

कई लोग वजन बढ़ ना जाए सहित अन्य कारणों से घी का सेवन कम कर देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है गर्मी के मौसम में यही घी आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आपके शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ ही एनर्जी देता है।

हम आपको घी के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। यूं तो घी खाना सभी के लिए फायदेमंद है। लेकिन कुछ लोग जिन्हें चिकित्सकों द्वारा घी खाने का मना किया गया है या कोई एलर्जी है वह भले ही घी नहीं खाएं। लेकिन अन्य सभी लोगों को घी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

आपको बता दें, घी ओमेगा 3 फैटी एसिड से युक्त होता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ए भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इसका सेवन करने से हमारा शरीर भी ठीक प्रकार से काम करता है और यह शरीर की गर्मी को दूर करने का बेहतरीन तरीका है। घी से वैसे तो कई प्रकार के लाभ होते हैं। लेकिन हम कुछ सामान्य लाभ के बारे में बता रहे हैं।

घी का सेवन करने से हमारे शरीर की कोशिकाओं का भी विकास होता है। घी हमारे शरीर को स्वस्थ वसा और पोषक तत्व देने में मदद करता है। गर्मी के मौसम में आप अगर दाल, रोटी, सब्जी के साथ भी घी लगाकर खाएंगे। तो यह आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

घी में अल्पकालिक फैटी एसिड और ब्यूटीरिक एसिड होता है। जो इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए और सी भी होता है। इसलिए घी खाने से हम कई प्रकार की बीमारियों से बचते हैं। इसलिए घी का सेवन जरूर करना चाहिए।

घी हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। यह हमारे शरीर को हाइड्रेट रखता है। क्योंकि घी में चिकनाई होती है। इसलिए यह हमारे शरीर को पोषण देता है। खासकर गर्मी के दौरान शरीर में पानी की कमी होती है। इस दौरान घी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है।

आपको बता दें खाली पेट घी खाने से पाचन में सुधार होता है और यह पित्त दोष पर भी नियंत्रण कर सकता है। इसमें एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं।इसलिए कई बार छोटी-मोटी बीमारियों में भी घी का उपयोग दवाई के रूप में किया जाता है। इसलिए घी का सेवन जरूर करना चाहिए। घी का सेवन करने से आपके शरीर में ठंडक और दिमाग में ताजगी आती है।ऐसे तो घी से कई प्रकार के फायदे हैं और किसी प्रकार का नुकसान नहीं है। लेकिन आपको किसी प्रकार की एलर्जी है तो चिकित्सक से सलाह लेकर ही सेवन करें।

Published on:
06 May 2021 07:23 pm
Also Read
View All