स्वास्थ्य

Eating Non Veg Daily : 47,500 लोगों को 8 साल तक खिलाया गया मांस, शोध में पता चली ये 6 जानलेवा बीमारियां

Eating Non Veg Daily Side Effects : ऑक्सफोर्ड की शोध (Oxford Study) में नॉन वेज खाने व हेल्थ रिस्क को लेकर बताया गया है। जानिए, मीट खाने से किस तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

2 min read
Aug 10, 2025
Oxford study meat health risks | प्रतीकात्मक फोटो | सोर्स- Grok

Eating Non Veg Daily Side Effects : क्या आप हर दिन मांस खाते हैं? अगर हां, तो आपको ऑक्सफोर्ड की शोध (Oxford Study) को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 47 हजार से अधिक लोगों पर ये स्टडी की गई। ये सभी लोग हर दिन मांस का सेवन किए। जिसमें इस बात का पता चला कि हर दिन मांस खाना कितनी सारी गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है।

ये भी पढ़ें

Chicken Meat Cause Cancer : चिकन-मटन खाने से कैंसर होता है? जानिए कैंसर के डॉक्टर ने क्या कहा

शोध के लिए 8 साल तक खिलाया गया मांस

ऑक्सफोर्ड की स्टडी बीएमसी मेडिसीन में प्रकाशित है। इस स्टडी के मुताबिक, 47,500 लोगों को 8 साल तक मांस खिलाय गया। हर दिन मांस का सेवन करने से इनके अंदर काफी बदलाव देखने को मिला। शोध में शामिल व्यस्कों को कई तरह की बीमारी ने जकड़ लिया था या उनके अंदर गंभीर बीमारियों के रिस्क साइन दिखे।

Eating meat and Health risks | मांस का सेवन व स्वास्थ्य समस्या

मीट खाने से होने वाली हेल्थ समस्याएं | फोटो सोर्स- पत्रिका

ऑक्सफोर्ड की स्टडी के अनुसार, मांस खाने के हर दिन सेवन से 6 गंभीर बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है। ये सभी बीमारियां लिवर, पेट आदि से जुड़ी हैं। साथ ही 25 सामान्य गैर-कैंसरयुक्त (common non-cancerous health conditions) का रिस्क बढ़ सकता है।

नियमित मीट खाने से होने वाली समस्याएं

शोध के अनुसार, नियमित रूप से यानी सप्ताह में तीन बार भी रेड मीट या प्रोसेस्ड मीट खाने से हेल्थ से जुड़ी दिक्कतें होती हैं। खासकर के हार्ट की समस्या, डायबिटिज, लिवर की बीमारी, मोटापा, निमोनिया आदि का रिस्क बढ़ जाता है।

Expert Advice : डॉक्टर की सलाह क्या है?

नॉन वेज खाना और गंभीर बीमारियों के रिस्क पर कैंसर सर्जन डॉ. जयेश शर्मा कहते हैं, किसी भी खाना को संतुलित रूप से सेवन करना चाहिए। चिकन, मटन या मछली का सेवन हर दिन नहीं करना चाहिए। इसे आप सप्ताह में एक बार खाएं। साथ ही अच्छी तरह पकाएं और 100-150 ग्राम तक ही सेवन करें। अगर आपकी डाइट में ये संतुलित रूप से है तो आपको इससे नुकसान नहीं हो सकता है।

ये भी पढ़ें

Thai Magur: क्या सच में इस मछली को खाने से होता है कैंसर, जानिए कैंसर के डॉक्टर ने क्या कहा

Also Read
View All

अगली खबर