स्वास्थ्य

पोहा खाने से दिन की शुरुआत में मिलती है एनर्जी, दूर होती है खून की कमी

पोहा खाने से दिन की शुरुआत में मिलती है एनर्जी, दूर होती है खून की कमी

2 min read
Mar 15, 2021
पोहा खाने से दिन की शुरुआत में मिलती है एनर्जी, दूर होती है खून की कमी

सुबह-सुबह अगर आपको जोरदार भूख लगी है, तो पोहा ही ऐसा नाश्ता है, जो चंद मिनटों में आप की भूख को शांत कर सकता है। यकीन माने तो पोहा केवल आपकी भूख ही नहीं मिटाता है। बल्कि वह आपके शरीर को पोषण, एनर्जी देता है। मोटापे से मुक्ति दिलाता है। आज हम आपको पोहा से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

-आपको बता दें कि पोहे में काफी कम कैलोरी होती है।और इसमें पर्याप्त पौष्टिकता होती है। यही कारण है कि पोहा खाने के बावजूद भी आपकी बॉडी शेप में रहती है और मोटापा नहीं आता है।

-अधिकतर लोगों के दिन की शुरुआत पोहे से होती है। यह सुबह का सबसे बेहतरीन नाश्ता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट होता है। जिसके कारण शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है और पोहे का नाश्ता करने के बाद काफी देर तक व्यक्ति को भूख भी नहीं लगती है।

-पोहा कब्ज दूर करने में काफी मददगार होता है। क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसीलिए पोहा पाचन तंत्र को साफ और दुरुस्त रखने में मदद करता है।

-शुगर के रोगियों के लिए भी पोहा काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि उसमें काफी कम तेल का उपयोग होता है। इसमें सब्जियां भी उपयुक्त मात्रा में उपयोग की जाती है। इसमें फाइबर होने के कारण यह ब्लड में शक्कर की मात्रा को कंट्रोल करता है। पोहा रोज खाने से शरीर में ब्लड शुगर के बढ़ते लेवल को रोकने में मदद मिलती है।

-पोहा आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए काफी मददगार होता है। क्योंकि पोहे में कई पोषक तत्व ओर खनिज पदार्थ होते हैं।

-पोहा खाने से शरीर में आयरन की कमी भी दूर होती है। गर्भावस्था के दौरान भी महिलाओं को पोहा खाना चाहिए। इससे एनीमिया या खून की कमी दूर होती है। क्योंकि यह शरीर में रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Published on:
15 Mar 2021 11:14 pm
Also Read
View All