स्वास्थ्य

Lungs care: जानें कोरोन का क्या पड़ता है आपके लंग्स पर असर

करोना का सीधा अटैक हमारे फेफड़ों पर हो रहा है। यदि आपने समय रहते अपने फेफड़ों की हिफाजत नहीं की तो बाद में काफी देर हो सकती है। बता दें कि यह वायरस पहले से अब कहीं ज्‍यादा मजबूत हो गया है और महत्वपूर्ण अंगों पर हमला करने लग गया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी विषय में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

2 min read
causes_of_pneumonia_and_home_remedies_of_pneumonia2_1.jpg
Health tips: निमोनिया के मुख्य कारण एवम् इसके घरेलू उपचार

नई दिल्ली। कोरोना सबसे ज्‍यादा हमारे फेफड़ों को प्रभावित कर रहा है। इसलिए हमें अपनी डाइट को बदलना होगा और ऐसी चीजों को खाने से बचना होगा, जो हमारे फेफड़ों के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं।इसलिए कोरोना जैसे वायरस से बचने के लिए अपने फेफड़ों का मजबूत रखना बेहद जरूरी है, जिससे अगर यह आपके फेफड़ो पर अटैक करे, तो आप उसके लिए पहले से ही मजबूती से खड़े रहें।देश के विभिन्न चिकित्सालयों में आ रहे लाखों कोरोना संक्रमितों की जांच के आधार पर चिकित्सकों ने यह तीन लक्षण पहचाने हैं, और बताया है की कैसे कोरोना सीधा आपके लिवर पर इफेक्ट करता है।


फेफड़ों के लिए संकट
वायरस का यह नया रूप हमारे शरीर के श्वसन मार्ग में तेजी से फैलता है। 80 फीसदी में यह लक्षण हल्के या मध्यम श्रेणी के हैं। सामान्य संक्रमण निमोनिया और फेफड़ों के गहन संक्रमण बदल जाता है जिससे फेफड़े में सूजन आ जाती है। यह संकेत है कि वे (फेफड़े) कोरोना से लड़ रहे हैं। एक हिस्से में हुआ संक्रमण धीरे-धीरे और मरीज अगर कमजोर हुआ तो तेजी से समस्त फेफड़ों को संक्रमित कर सकता है।


सॉफ्ट ड्रिंक

अगर आप कोल्‍ड ड्रिंक पीने के शौकीन हैं, तो पहले जान लें कि इसमें केवल चीनी और खाली कैलोरी के अलावा और कुछ भी नहीं होता। इसे पीने से शरीर का वजन बढ़ता है और पेट में ब्‍लोटिंग होती है। कार्बोनेटेड पेय जैसे सोडा, बीयर, स्पार्कलिंग वाइन या स्पार्कलिंग साइडर भी निर्जलीकरण में योगदान करते हैं। इसलिए, जब आप प्यासे हों, तो पानी पिएं।


तला हुआ भोजन
तली हुई चीजें पेट में ब्‍लोटिंग पैदा कर सकती हैं। इस वजह से सांस लेने में तकलीफ का अनुभव हो सकता है। तला हुआ भोजन वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है, जिससे फेफड़ों पर दबाव बढ़ता है। तले हुए खाद्य पदार्थ अनहेल्‍द फैट से भरे होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर और हृदय रोग के जोखिम को बढ़ाते हैं।

Updated on:
06 Dec 2021 06:33 pm
Published on:
06 Dec 2021 06:29 pm