स्वास्थ्य

मरने के बाद भी 55 साल की यह महिला कर गई कुछ ऐसा कि जानकार आपको नहीं होगा यकीन

मुंबई शहर में 50 वां सफल हार्ट ट्रांसप्लांट मंगलवार को हुआ। 19 महीनों में ये दूसरी बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले पहला ट्रांसप्लांट अगस्त 2015 में हुआ था। ख़ास बात ये है कि हार्ट ट्रांसप्लांट करने वाली डोनर एक 55 वर्षीय महिला थी।
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2017, 12:50 PM IST
heart
heart

मुंबई शहर में 50 वां सफल हार्ट ट्रांसप्लांट मंगलवार को हुआ। 19
महीनों में ये दूसरी बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले पहला ट्रांसप्लांट अगस्त
2015 में हुआ था। ख़ास बात ये है कि हार्ट ट्रांसप्लांट करने वाली डोनर एक
55 वर्षीय महिला थी। स्नेहा येव्लेकर नाम की इस महिला को कार्यस्थल पर
ब्रेन हेमोरेज हुआ था। उनके परिवार ने हृदय, कॉर्निया, लीवर और गुर्दे दान
दिए, जिससे 4 लोगों को अब नया जीवन मिलेगा।


जानकारी
के मुताबिक़ सोमवार रात स्नेहा को मुलुंड के फोर्टिस हॉस्पिटल में मस्तिष्क
मृत घोषित कर दिया गया था। इसके बाद डॉ संजय ओक, केईएम हॉस्पिटल के पूर्व
डीन और परिवार के एक पडोसी ने ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया में मदद की।



डॉक्टर ने बताया, "मैं
विदेश मे था जब स्नेहा को ब्रेन हेमोरेज हुआ था। डॉक्टरों के असफल
प्रयासों के बाद जब स्नेहा को मृत घोषित कर दिया गया था तब मैंने परिवार को
महत्वपूर्ण अंग दान करने के सुझाव दिया था। परिवार मेरे सुझाव से सहमत
होकर अंग दान करने को राज़ी हो गए।"


परिवार
की सहमति के बाद डॉक्टरों ने स्नेहा के सभी अंगों को पुनर्जीवित किया।
स्नेहा का ह्रदय एक 37 वर्षीय मरीज के ट्रांसप्लांट किया गया। स्नेहा के
ह्रदय से मरीज़ को मिले नए जीवन से उसके परिवारजनों में राहत के साथ ही ख़ुशी
का माहौल भी है। मरीज़ के भाई ने स्नेहा के परिवार का शुक्रगुज़ार बताते हुए
कहा, "हमारे लिए स्नेहा किसी फ़रिश्ते से कम नहीं, उन्होंने न सिर्फ
मेरे भाई की बल्कि तीन और लोगों की जान बचाई है। वो हमारी दुआओं में हमेशा
रहेंगी"।



स्नेहा
की किडनी का ट्रांसप्लांट ठाणे की रहने वाली एक 27 वर्षीय महिला के
ट्रांसप्लांट सर्जन व यूरोलॉजिस्ट डॉ. रमेश महाजन और नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ.
हरेश डोडेजा ने किया। दूसरी किडनी नगरीय अस्पताल में भर्ती एक मरीज को दी
गई।


लिवर
ट्रांसप्लांट कोलकाता की एक 60 वर्षीय महिला के डॉ. राकेश राय द्वारा किया
गया। डॉक्टरों का कहना है कि महिला को फरवरी से लिवर की ज़रूरत थी।


फोर्टिस हॉस्पिटल मुंबई के क्षेत्रीय प्रमुख डॉ. एस नारायण ने कहा, " यह पूरी प्रक्रिया टीम के मिले-जुले प्रयास के बिना असंभव थी। यह शहर में ह्रदय ट्रांसप्लांट के लिए बड़ी उपलब्धि है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: