स्वास्थ्य

तीसरा सीरो सर्वे : देश का हर पांचवां युवा और चौथा बच्चा हो चुका कोरोना संक्रमित

- ज्यादातर को संक्रमण के बारे में जानकारी ही नहीं, सैंपल लिए गए तो एंटीबॉडी पाए जाने पर हुआ रिपोर्ट में खुलासा - 21.4% लोग संक्रमित हो चुके हैं कोरोना से - यह सर्वे 7 दिसंबर, 2020 से 8 जनवरी, 2021 के बीच किया गया है। - 21 राज्यों में हुआ तीसरा सर्वे  
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Feb 2021, 5:33 PM IST
तीसरा सीरो सर्वे : देश का हर पांचवां युवा और चौथा बच्चा हो चुका कोरोना संक्रमित
तीसरा सीरो सर्वे : देश का हर पांचवां युवा और चौथा बच्चा हो चुका कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली. देश का हर पांचवां व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो चुका है। 21.4 फीसद लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से ज्यादातर को कोरोना संक्रमण होने की जानकारी ही नहीं है, लेकिन जब इन लोगों के सैंपल लिए गए तो इनमें कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी पाई गईं। सरकार जहां बच्चों के स्कूल खोलने की बात हो रही है। वहीं, 10 से 17 साल के 25.3 फीसदी यानी हर चौथा बच्चा कोरोना संक्रमित हो चुका है। यह खुलासा इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के तीसरे नेशनल सीरो सर्वे की रिपोर्ट में हुआ है। राष्ट्रीय सीरो सर्वे के पहले और दूसरे सर्वे के दौरान चुने गए राज्यों, जिलों व गांवों को ही शामिल किया गया। यह सर्वे 7 दिसंबर, 2020 से 8 जनवरी, 2021 के बीच किया गया है।

तीसरे सर्वे में मिले ज्यादा मरीज-
देश में हुए तीसरे सीरो सर्वे में सबसे तेजी से लोगों के मरीज होने की जानकारी सामने आई है। अप्रेल में हुए सर्वे में केवल 0.7 फीसद लोग ही मिले थे, जबकि अगस्त में यह डेटा 7.1 था। तीसरे सर्वे में यह बढ़कर 21.4 फीसद हो गया।

कैसे किया सर्वे...
28,589 का एंटीबॉडी टेस्ट
7,171 स्वास्थ्यकर्मियों की भी जांच
700 गांव और वार्ड में सर्वे
70 जिलों को शामिल किया
21 राज्यों में हुआ तीसरा सर्वे

बच्चों के बाद बुजुर्ग-
25.3% 10-17 साल के संक्रमित
19.9% 18-44 साल के संक्रमित
23.4% 45-60 साल के संक्रमित
23.4% 60 साल से ज्यादा के बुजुर्ग

झुग्गी-झोपडिय़ों में ज्यादा-
31.7% शहरी झुग्गी-झोपडिय़ों में
26.2% शहरी नॉन-स्लम में संक्रमण
19.1% ग्रामीण इलाकों में संक्रमण

स्वास्थ्यकर्मी-
26.6% डॉक्टर और नर्सें संक्रमित
25.4% पैरामेडिकल स्टाफ संक्रमित
25.3% फील्ड स्टाफ संक्रमित
24.9% एडमिनिस्टे्रशन स्टॉफ संक्रमित

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
6 Feb 2021, 5:33 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स

आंखें अपने आप बार-बार बंद होने लगती हैं, क्या है यह अनोखा न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर?

Adulterated Mithai: दिवाली पर असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें, जानें सेहत के खतरे और शिकायत का तरीका

Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक