स्वास्थ्य

Exercises for lungs:- फेंफड़ों को ताकतवर बनाने के लिए रोजाना करें यह काम

Exercises for lungs:- फेंफड़े हमारे शरीर के सभी हिस्सों में Oxygen पहुंचाने का काम करते हैं। इसके लिए उन्हें सांस लेने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होना चाहिए। इस कारण हमें कुछ ऐसी Exercises करनी होगी, जिससे हमारे lungs हमेशा ताकतवर रहें।
2 min read
• •
Updated: 26 May 2021, 12:49 PM IST
Healthy Lungs Home Remedies: फेंफड़ें होंगे मजबूत तो नहीं होगी ऑक्सीजन लेने में दिक्कत, यह करें उपाय
Healthy Lungs Home Remedies: फेंफड़ें होंगे मजबूत तो नहीं होगी ऑक्सीजन लेने में दिक्कत, यह करें उपाय

कोरोना काल में lungs को ताकतवर बनाना ही स्वस्थ रहने का सबसे महत्वपूर्ण काम है। हमें अपने फेंफड़ों को ताकत प्रदान करने के लिए कुछ योग-प्राणायाम के साथ ऐसी एक्सरसाइज भी करनी होगी। जिससे फेंफड़ों को सांस लेने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। साथ ही वे किसी भी प्रकार के संक्रमण से लडऩे में सक्षम हो।

सांस लेने में मदद-

फेंफड़ों का काम सांस लेने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। यह सांसों के माध्यम से ऑक्सीजन ग्रहण कर हमारे रक्त में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करते हैं। ऐसे में अगर फेंफड़ें कमजोर होते हैं। तो हमें सांस लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके विपरित फेंफड़ें मजबूत होने पर हमें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आती है।

इसलिए जरूरी फेंफड़ों पर ध्यान देना-

हम दिन भर घर, बाजार, दुकान, ऑफिस आदि जगह आवाजाही करते हैं। इस दौरान हमें सभी तरह का वातावरण मिलता है और सांस लेने के दौरान हमारे फेंफड़ों में ऑक्सीजन के साथ कई ऐसी चीजें भी चली जाती है। जो फेंफड़ों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। जिससे हमारे फेंफड़ें कमजोर हो जाते हैं। इस कारण फेंफड़ों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

रोजाना करें ब्रीदिंग-


फेंफड़ों को मजबूत करने के लिए हमें ब्रीदिंग एक्सरसाइज करनी होगी। इसके लिए हमें 4 सेकेंड तक सांस लेना है। इसके बाद जब ऑक्सीजन फेंफड़ों में भर जाए तो अगले चार सेकेंड में उस सांस को बाहर निकालें। यह एक्सरसाइज आप 5 मिनट तक करें। इससे फेंफड़ें साफ होते हैं।

योग-प्राणायाम करें-

फेंफड़ों को स्ट्रांग बनाने में योग-प्राणायाम अहम भूमिका निभाते हैं। इसके लिए आपको अनुलोम विलोम, कपालभांति जैसे योग प्राणायाम करने चाहिए। इससे निश्चित ही फेंफड़ों को ऑक्सीजन ग्रहण करने में आसानी होती है। इससे ऑक्सीजन लेवल भी बढ़ सकता है।


स्वीमिंग करें-

स्वीमिंग करना भी शरीर के लिए एक बेहतर एक्सरसाइज से कम नहीं है। इससे हमारा स्टेमिना बढ़ता है। इसी के साथ जब आप स्वीमिंग करें तो पानी के अंदर कुछ देर सांस रोककर रखें, इससे फेंफड़ों की क्षमता बढ़ती है। लेकिन ऐसा उतनी ही देर करें, जितनी देर आप को कोई दिक्कत नहीं हो। आप कोई भी एक्सरसाइज ऐसी नहीं करें, जिससे आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़े।

चेहरे पर डाले ठंडा पानी-

चेहरे पर ठंडा पानी डालने से फेंफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है। इसलिए आप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से पहले चेहरे पर ठंडा पानी डालें। जिससे आपको गहरी सांस लेने में भी आसानी होगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत