स्वास्थ्य

कोरोना काल में चर्बी और वजन कम करने के लिए यह करें एक्सरसाइज

कोरोना काल में चर्बी और वजन कम करने के लिए यह करें एक्सरसाइज
2 min read
• •
Updated: 1 May 2021, 7:20 PM IST
कोरोना काल में चर्बी और वजन कम करने के लिए यह करें एक्सरसाइज
कोरोना काल में चर्बी और वजन कम करने के लिए यह करें एक्सरसाइज

कोरोना काल में घर बैठे बैठे लोगों का वजन बढ़ने लगा है। ऐसे में आप घर पर रहकर ही कुछ व्यायाम करें। जिससे आपका वजन भी कम होगा, साथ ही आपके शरीर पर नजर आने वाली चर्बी भी कम हो जाएगी। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी करने की जरूरत नहीं है।

आपको बता दें कि वजन को कंट्रोल करना वैसे तो काफी मुश्किल होता है। लेकिन अगर आप रोजाना व्यायाम करेंगे तो निश्चित ही वजन पर भी कंट्रोल किया जा सकता है। क्योंकि एक्सरसाइज करने से आपकी कैलोरी बर्न होती है। जिससे वजन घटने लगता है। आज हम आपको कुछ एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं।

वजन कम करने के लिए आपको जमीन पर खड़े होकर अपने दोनों हाथों को सावधान मुद्रा में रखना है। इसके बाद अपने उल्टे पांव को उठाकर छाती तक ले जाएं, फिर सीधे पैर से भी ऐसा ही करें। इस क्रम को 10 से 12 बार करें। जिससे आपका वजन कम होगा।

इसी तरह आप सावधान मुद्रा में खड़े होकर अपने हाथों को साइड में रखें और दोनों हाथों को हवा में लहरा कर उछलें। इस क्रम को करने के दौरान आप पैरों को भी हवा में उछालें और जब आप जमीन पर आए तो पहले वाली मुद्रा में आ जाए। इस एक्सरसाइज से आपका वजन कंट्रोल होगा।

जमीन पर सीधे खड़े होकर अपने हाथों को कैटलबेल को डम्बबेल पकड़ कर रखें। इसके बाद अपने हाथों को आगे करें आप कुर्सी पर बैठने की मुद्रा में आ जाए। कुछ पल रुकने के बाद पुनः पहली स्थिति में आए। इस एक्सरसाइज को 10 से 12 बार करें।

इसी के साथ आपको वजन कम करने और चर्बी घटाने के लिए कुछ योगासन करने होंगे। जिसमें पलेंक, फलक आसन, अष्टांग नमस्कार, बालासन आदि करना है। इसे करते समय आपको बीच-बीच में अधिक रेस्ट नहीं करना है। केवल एक सेट कंपलीट होने के बाद ही रेस्ट करें।

योगासन के दौरान आप ध्यान रखें कि अपनी बॉडी के साथ जबरजस्ती ना करें। जितनी क्षमता हो उतना ही योगासन करें। गर्दन, रीढ़ की हड्डी या कंधे में किसी प्रकार का खिंचाव और दर्द महसूस हो रहा है तो आसन ना करें। आपको अगर स्लिप ***** की समस्या या बैक पेन है, तो आप इसे ध्यान से करें। या योग गुरु की सलाह लें। हाई बीपी के मरीज भी आसन को करने से पहले चिकित्सक की सलाह लें।

वैसे तो यह उपाय सामान्य जानकारी के आधार पर बताए जा रहे हैं। लेकिन अगर आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या या परेशानी है। तो आप प्रशिक्षित योग गुरु के मार्गदर्शन में ही योगासन और प्राणायाम करें।ताकि आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत