स्वास्थ्य

नींबू और शक्कर से बनाए फेस पैक, स्किन से हटेगी टैनिंग बढ़ेगी खूबसूरती

नींबू और शक्कर से बनाएं फेस पैक, स्किन से हटेगी टैनिंग बढ़ेगी खूबसूरती
2 min read
• •
Updated: 11 Apr 2021, 1:39 PM IST
दमकती त्वचा
दमकती त्वचा

गर्मी के मौसम में धूप का प्रभाव सीधा चेहरे पर पड़ता है। जिससे चेहरे पर टैनिंग हो जाती है। इसे दूर करने के लिए आप घरेलू नुस्खे का उपयोग कर सकते हैं। इससे कम खर्च में आपकी स्किन में ग्लो नजर आने लगेगा। आज हम आपको चेहरे की खूबसूरती के लिए कुछ घरेलू फेस पैक तैयार करने का तरीका बताएंगे।

आपको बता दें कि चेहरे की टैनिंग को दूर करने के लिए आप नींबू और चीनी से फेस पैक तैयार कर सकते हैं। इसके लिए तीन-चार नींबू का रस एक कटोरी में निकालें। इसमें एक चम्मच शक्कर मिला लें और जब यह पूरी तरह से मिल जाए, तो इसे पूरे चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं। करीब आधे घंटे तक इस पेस्ट को लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।इससे आपकी स्किन से टैनिंग हट जाएगी और आप खूबसूरत नजर आएंगे। क्योंकि नींबू में विटामिन सी होता है। जो चेहरे के लिए काफी फायदेमंद रहेगा।

चेहरे को खूबसूरत और चेहरे की टैनिंग हटाने के लिए बेसन और हल्दी की सहायता से भी फेस पैक तैयार किया जा सकता है। इसके लिए आप दो चम्मच बेसन और एक चुटकी हल्दी के साथ करीब तीन-चार चम्मच चोकर मिला लें। इसमें थोड़ा सा दूध या गुलाब जल भी डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को पूरे चेहरे और गर्दन तक लगाएं और इससे मालिश करते हुए करीब आधे घंटे तक रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। आप इस फेस पैक का उपयोग करने के बाद साबुन का उपयोग नहीं करें और हर दिन यह पैक लगाएं। जिससे टैनिंग खत्म होगी और आपकी त्वचा भी दमकने लगेगी।

आपके चेहरे पर नजर आने वाले दाग धब्बे और डार्क सर्कल को दूर करने के लिए केले और दूध का उपयोग भी कर सकते हैं। यह आपके चेहरे के लिए बेहतरीन मॉश्चराइजर का काम करेगा। इसके लिए आप केले को दूध के साथ मिक्स करके चेहरे पर लगाएं और आधा घंटे तक रहने दें। इस दौरान हल्के हाथ से मसाज भी करते रहे और फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। इससे आपकी त्वचा में ग्लो नजर आएगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
11 Apr 2021, 1:39 PM IST
Published on: