स्वास्थ्य

Health Tips: थकान और तनाव ले सकते है पुरुषों की जान, हो सकते हैं हार्ट अटैक का शिकार, ऐसे बरतें सावधानियां

Health Tips: थकान और तनाव से जूझ रहे पुरुषों को हार्ट अटैक होने की संभावना सबसे अधिक होती है। महिलाओं की तुलना में पुरुषों पर थकान और तनाव का ज्यादा असर पड़ता है। ऐसे में पुरुषों को खुद का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

2 min read
Health Tips: थकान और तनाव ले सकते है पुरुषों की जान, हो सकते हैं हार्ट अटैक का शिकार, ऐसे बरतें सावधानियां
Fatigue and stress cause of heart attack in men

Health Tips: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और भागदौड़ की जिंदगी में ज्यादातर लोग हार्ट अटैक के शिकार हो रहे हैं। थकान और तनाव की वजह से ज्यादातर पुरुष हार्ट अटैक के शिकार हैं। क्योंकि थकान और तनाव का बुरा असर सीधे व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता हैं, जिससे स्वास्थ्य जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। ऐसे में पुरुषों को अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। ध्यान न रखने की वजह से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। पुरुषों के दिमाग में कई तरह की बातें चलती हैं, ऐसे में पुरुष अपने दिमाग को शांत रखें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। तो आइए जानते हैं पुरुषों को सावधानी कैसे बरतनी चाहिए

पुरुषों ऐसे रखें अपना ध्यान

1. अगर पुरुष अकेलापन महसूस करते हैं या फिर उन्हें यह लगता है कि वह बहुत ही अकेले हैं, तो वह अपने किसी दोस्त या करीबी व्यक्ति से बात करें। उनसे चीजें शेयर करें। जिससे आपके दिल का बोझ हल्का हो जाएगा। साथ ही तनाव और थकान दोनों दूर हो जाएंगे।
यह भी पढ़े: भिंडी को करें अपनी डाइट में शामिल, सेहत को मिलेंगे ये अद्भुत फायदे

2. तनाव और थकान को दूर करने के लिए पुरुष सुबह उठकर सबसे पहले एक्सरसाइज और मेडिटेशन जरूर करें। ऐसा करने से उन्हें अच्छा फील होगा। साथ ही थकान और तनाव से राहत मिलेगी।

3. पुरुष को अपने दिमाग को शांत करने के लिए अपने पसंद के काम करने चाहिए। जिससे उनका ध्यान उनके पसंदीदा चीजों पर लग जाते हैं। ऐसा करने से उनको अंदर से खुशी मिलती है और दिमाग भी शांत रहते हैं।
यह भी पढ़े: ब्लैक फूड खाने से मिलते हैं गजब के फायदे, कई समस्याओं से रहेंगे दूर

4. पुरूष थकान और तनाव को दूर करने के लिए बाहर का खाना खाने से बचें। क्योंकि बाहर का खाना थकान और तनाव के कारण हो सकते हैं। इसलिए जितना हो सके घर का बना खाना ही खाएं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Updated on:
09 Jun 2022 03:52 pm
Published on:
09 Jun 2022 03:50 pm