स्वास्थ्य

Fatty Liver In India: भारत के 38% युवा फैटी लिवर की गिरफ्त में, इस राज्य में आधे से अधिक यूथ हैं परेशान

Fatty Liver In India: फैटी लिवर को लेकर नई रिसर्च में बताया गया है कि भारत में ये समस्या तेजी से बढ़ रही है। पढ़िए फैटी लिवर आई पूरी रिपोर्ट।
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2025, 11:55 AM IST
fatty liver, fatty liver in india percentage, new research on fatty liver
Fatty Liver: फैटी लिवर की समस्या युवाओं में बढ़ रही है (प्रतीकात्मक फोटो)

Fatty Liver In India: भारत में फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ती दिख रही है। लिवर को लेकर की गई नई स्टडी में इसको लेकर ये बातें सामने आई हैं। The Journal of Clinical and Experimental Hepatology के अनुसार, भारत के 38 प्रतिशत व्यस्क फैटी लिवर की चपेट में हैं। फैटी लिवर की ये समस्या शहरों में अधिक है। साथ ही ग्रामीण इलाकों के युवाओं की तुलना में शहरी युवाओं के लिए ये एक प्रकार से खतरे की घंटी भी है। क्योंकि, शहरी यूथ में ये अधिक देखने को मिल रहा है।

भारत के युवाओं में बढ़ता फैटी लिवर (Fatty Livers In Indian Adults)

The Journal of Clinical and Experimental Hepatology की रिपोर्ट के अनुसार, शहरी युवाओं में फैटी लिवर सबसे अधिक है। साथ ही आंकड़ों के आधार पर ये बताया गया है कि भारत के 38% व्यस्क को फैटी लिवर से परेशान हैं।

चंडीगढ़ में आधे से अधिक युवाओं को फैटी लिवर

इस स्टडी में चंडीगढ़ को लेकर बताया गया है कि यहां 53.5% युवाओं को फैटी लिवर है। इस हिसाब से ये आंकड़ा चौंकाने वाला है। साथ ही यहां के युवाओं को फैटी लिवर को लेकर जागरूक होने की जरूरत है।

शराब नहीं पीने वालों को भी फैटी लिवर

हालांकि, ये कहा जाता है कि शराब के कारण फैटी लिवर की समस्या अधिक होती है। मगर, इस स्टडी में ये बताया गया है कि शराब नहीं पीने वालों में भी फैटी लिवर की समस्या दिख रही है। 'NAFLD: Nonalcoholic fatty liver disease' इस कंडीशन के बारे में स्टडी में जिक्र है। इसका मतलब है कि वैसे लोग जो शराब का सेवन अधिक नहीं करने पर भी उनके लिवर में फैट पाए गए।

VIDEO: Fatty Liver होगा दूर,करें ये 3 आसान घरेलू उपाय

फैटी लिवर का कारण

फैटी लिवर का कारण शराब पीना है। मगर, इसके अलावा अगर आप हेल्दी लाइफस्टाइल नहीं फॉलो करते हैं तो इस तरह की समस्या हो सकती है। जैसे- हेल्दी नहीं खाना, जंक फूड अधिक खाना, रेगुलर एक्सरसाइज नहीं करना आदि। साथ ही अगर आपको फैटी लिवर के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

साथ ही ऐसी हेल्थ स्टोरीज के लिए आप पत्रिका के हेल्थ न्यूज (Health News) सेक्शन को पढ़ते रहिए। यहां आपको स्वास्थ्य से जुड़े आर्टिकल मिल जाएंगे।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
27 Apr 2025, 11:55 AM IST
Published on:
Also Read
View All
सीने में दर्द को हमेशा न समझें हार्ट अटैक का संकेत, पसलियों के जोड़ में सूजन भी हो सकती है वजह, जानें क्या है Costochondritis

Meralgia Paresthetica: जांघ के बाहरी हिस्से में बार-बार होती है जलन, झनझनाहट या सुन्नपन? मेयो क्लिनिक से जानें क्या है मेराल्जिया पैरास्थेटिका

World Diabetes Day 2026: 2030 का 80% डायग्नोसिस टारगेट, IDF डायबिटीज से जानें भारत कितना पीछे और क्या करना होगा?

आसपास कोई चीज नहीं, फिर भी बार-बार आती है जलने या सड़ने की बदबू? मेयो क्लिनिक ने बताया हो सकता है Phantosmia

Visual Snow Syndrome: आंखों के सामने हर समय दिखते हैं छोटे-छोटे चमकते बिंदु, क्लीवलैंड क्लिनिक ने बताया हो सकता है विजुअल स्नो सिंड्रोम