6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fatty Liver Diet Plan: फैटी लिवर से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, जल्द मिल सकती है राहत

Fatty Liver Diet Plan: अगर आप चाहते हैं कि आपका लिवर फिर से स्वस्थ हो जाए तो यहां बताई गई चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये छोटे-छोटे उपचार आपके लिवर को बड़ी बीमारी से बचा सकते हैं।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Nisha Bharti

Apr 20, 2025

Fatty Liver Diet Plan

Fatty Liver Diet Plan

Fatty Liver Diet Plan: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान की वजह से फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। फैटी लिवर एक आम लेकिन खतरनाक समस्या बनती जा रही है। खराब खानपान, बैठे रहने की आदत और ज्यादा तले-भुने खाने से लिवर में चर्बी जमा होने लगती है। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो ये परेशानी आगे चलकर लिवर सिरोसिस या लिवर फेल तक पहुंच सकती है।

लेकिन अच्छी बात ये है कि कुछ आसान बदलावों से आप लिवर को फिर से स्वस्थ बना सकते हैं। खासतौर पर सही खानपान इसमें सबसे जरूरी भूमिका निभाता है। आइए जानते हैं 5 ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें अगर आप रोज की डाइट में शामिल करते हैं तो फैटी लिवर की दिक्कत में राहत पा सकते हैं।

1. हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं

    पालक, मेथी, सरसों, पत्तागोभी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां लिवर को साफ रखने में मदद करती हैं। इन सब्जियों में भरपूर मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं। जब लिवर पर टॉक्सिन्स का बोझ कम होता है तो उसका काम करने का तरीका बेहतर हो जाता है। इसके अलावा ये सब्जियां वजन कंट्रोल करने में भी मदद करती हैं।

    यह भी पढ़ें: Uric Acid कंट्रोल नहीं हो रहा? सुबह उठते ही अपनाएं ये 3 आदतें, जल्द मिलेगा आराम

    2. हल्दी है बेहद फायदेमंद

      हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एक शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट तत्व है। यह लिवर की सूजन को कम करता है। जब लिवर में चर्बी जमा होती है तो वहां सूजन भी आ जाती है। जिससे लिवर की कार्यक्षमता पर असर पड़ता है। हल्दी का नियमित सेवन लिवर को स्वस्थ रखने में हेल्पफुल हो सकता है। आप हल्दी को दूध के साथ पी सकते हैं या फिर इसे रोजमर्रा की दाल, सब्जी और सूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता हैं।

      3. ओट्स को नाश्ते में लें

        हम सभी जानते हैं कि ओट्स एक हल्का, फाइबर से भरपूर और पेट के लिए फायदेमंद खाना है। अगर आप नाश्ते में ओट्स को शामिल करते हैं तो यह फैटी लिवर की समस्या को कम कर सकता है। ओट्स में सॉल्युबल फाइबर होता है जो शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं। जिससे वजन नियंत्रित रहता है। आप चाहें तो इसे दूध या पानी में पकाकर, उसमें नट्स और फल मिलाकर स्वादिष्ट बना सकते हैं।

        यह भी पढ़ें: Fatty Liver में अद्भूत है इन 6 चीजों के फायेद, नहीं भूले डाइट में शामिल करना

        4. ग्रीन टी पिएं दिन में एक-दो बार

          ग्रीन टी लिवर के लिए एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स खासतौर पर कैटेचिन्स, लिवर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और फैट मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं। आप रोज एक से दो कप ग्रीन टी पी सकते है। यह जमा चर्बी को कम करने से लिए बेहद फायदेमंद होता हैं।

          5. लहसुन जरूर शामिल करें

            लहसुन लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो लिवर में जमा चर्बी को गलाने का काम करते हैं। आप चाहें तो सुबह खाली पेट 1-2 कच्ची लहसुन की कलियां पानी के साथ ले सकते हैं। साथ ही लहसुन को अपनी रोज की सब्जियों में भी इस्तेमाल करें ताकि इसका फायदा लगातार मिलता रहे।

            डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।