स्वास्थ्य

75 से ज्यादा सैनिटाइजर ब्रांड से अंधे होने का खतरा-एफडीए

कोरोना संक्रमण के बाद वायरस के संपर्क में आने से खुद को बचाने के लिए हेंड सैनिटाइजर्स का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। हालात ये हैं कि लोग सामान्य दिनचर्या में भी साबुन की बजाय ऐसे सैनिटाइजर ब्रांड्स का उपयोग कर रहे हैं जो एल्कोहल के खतरनाक स्तर के कारण विषाक्त और सेहत के लिए जोखिम भरे हैं।
2 min read
• •
Updated: 24 Jul 2020, 10:21 PM IST
75 से ज्यादा सैनिटाइजर ब्रांड से अंधे होने का खतरा-एफडीए
75 से ज्यादा सैनिटाइजर ब्रांड से अंधे होने का खतरा-एफडीए

अमरीका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने ऐसे दर्जनों सैनिटाइजर (Sanitizer) ब्रांड्स के बारे में चेतावनी जारी की है जिनके नियमित इस्तेमाल से त्वचा संबंधी रोग और अंधेपन का खतरा भी हो सकता है। एफडीए ने ऐसे 75 ब्रांड्स को चिन्हित किया है जिनके लेबल पर स्पष्ट जानकारी अंकित है कि इसमें इथेनॉल का मिला हुआ है लेकिन लैब जांच में पता चला कि इथेनॉल की जगह इनमें वुडन एल्कोहल या मीथेनॉल मिला हुआ है। मीथेनॉल का त्वचा से लगातार संपर्क में होने पर विषाक्त रसायनों से एलर्जी और केंसर तक होने की आशंका है। वहीं त्वचा द्वारा एब्जॉर्ब कर लिए जाने पर यह जानलेवा भी हो सकता है।

उपयोगकर्ताओं को पता ही नहीं
जांच में सामने आया कि इन 75 ब्रांड्स के लेबल इस कदर भ्रमित करने वाले हैं कि खरीदने वालों को पता ही नहीं चलता कि किस सैनिटाइजर ब्रांड में इथेनॉल है और किसमें मीथेनॉल। लोगों को इस खतरनाक धांधली की जानकारी देने के लिए एफडीए ने अपनी अधिकारिक साइट पर संदिग्ध सभी ब्रांड्स की जानकारी शेयर की है। एजेंसी ने यह सुझाव भी दिया है कि वे एफडीए या सरकारी अनुमोदन वाले ऐसे किसी सैनिटाइजर को नहीं खरीदें जो एफडीए अप्रूव्ड या 24 घंटे तक सुरक्षा देने का दावा करते हों। एफडीए ने यह भी कहा है कि अगर हाथ धोने के लिए साबुन और पानी आसानी से उपलब्ध नहीं हैं, तो एल्कोहल बेस्ड कम से कम 60 फीसदी इथेनॉल वाले हैंड सैनिटाइजऱ का उपयोग करने की सलाह देते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
24 Jul 2020, 10:21 PM IST
Published on:
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस