स्वास्थ्य

सेलेब फिटनेस- WWE DIVA शेर्लोट ऐसे रखती हैं अपनी फिटनेस का खयाल

जब भी वे किसी नए शहर में आने पर सबसे पहले वह हवाई अड्डे के सबसे नजदीक जिम का पता लगाती हैं। वे अपनी टैग-टीम पार्टनर बेकी लिंच के साथ प्रतिदिन करीब 90 मिनट तक जिम में पसीना बहाती हैं। इसके बाद वे ताजा, स्वच्छ और संतुलित भोजन करती हैं। सुबह वे अंडे और बींस भी लेती हैं।

4 min read
Aug 22, 2020
सेलेब फिटनेस- WWE DIVA शेर्लोट ऐसे रखती हैं अपनी फिटनेस का खयाल
सेलेब फिटनेस- WWE DIVA शेर्लोट ऐसे रखती हैं अपनी फिटनेस का खयाल

जब वो अपने हजारों फैंस के सामने रिंग में उतरती हैं तो अपने आपको 'जेनेटिकली सुपीरियर' कहती हैं। 8 बार की डब्ल्यूडब्ल्यूई चैम्पियन (WWE Champion Charlotte) शार्लेट फ्लिहर पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेमर रिक फ्लिहर की बेटी हैं। इसलिए वे निश्चित रूप से अपने माता-पिता को अपनी जन्मजात एथलेटिक क्षमताओं और रिंग में धमाकेदार प्रदर्शन करने के लिए श्रेय देती हैं। लेकिन इसके अलावा भी बहुत सी बातें हैं जिन्हें अपनाए बिना वे चैम्पियन नहीं रह सकतीं। इन्हीं में से एक है फिटनेस और आहार नियंत्रण। खुद शेर्लोट कहती हैं कि ऐसा बहुत बार होता है जब मेरी भी हिम्मत नहीं होती कि में जिम में जाऊं और मेहनत करूं लेकिन हमारेक काम के लिए यह जरूरी है। इसके लिए लगातार अनुशासित और हर दिन बेहतर होने की चाह रखने की भावना होती है। मैं इसी विचार से रोज प्रेरित होकर अपना वर्क आउट पूरा करती हूं।

कठोर प्रशिक्षण है सफलता का राज
शार्लेट कापूरा नाम एश्ले एलिजाबेथ फ्लिहर है। वे डब्ल्यूडब्ल्यूई डीवा की नई पीढ़ी का हिस्सा है जो सिर्फ एक सुंदर चेहरा भर नहीं हैं बल्कि उन्होंने जी-तोड़ मेहनत और लगातार प्रशिक्षण से रिंग में अपनी सफलता अर्जित की है। उनका एथलेटिक मॉडल प्रदर्शन का वह हिस्सा है जो उन्हें तकनीकी कौशल सीखने के लिए प्रेरित करता है। शार्लेट बताती हैं कि वे शो के चलते पूरा साल अमरीका और बाहर के देशों में यात्रा करती हैं। बीते साल वे भारत भी आई थीं। वे साल में करीब 300 शो करती हैं यही वजह है कि वे सप्ताह में सिर्फ एक बार घर लौट पाती हैं। सफर में भी शार्लेट अपने जिम प्रशिक्षण को ट्रैक पर रखने का प्रबंधन करती है। जब भी वे किसी नए शहर में आने पर सबसे पहले वह हवाई अड्डे के सबसे नजदीक जिम का पता लगाती हैं। वे अपनी टैग-टीम पार्टनर बेकी लिंच के साथ प्रतिदिन करीब 90 मिनट तक जिम में पसीना बहाती हैं। इसके बाद वे ताजा, स्वच्छ और संतुलित भोजन करती हैं। सुबह वे अंडे और बींस भी लेती हैं।

जिम्नास्टिक और बास्केटबॉल में थी रुचि
युवावस्था में शर्लोट को प्रोफेशनल कुश्ती में कॅरियर बनाने में कोई रुचि नहीं थी। वे तो अपना कॅरियर जिम्नास्टिक, चीयरलीडिंग, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल में बनाना चाहती थीं। उन्होंने दो हाई स्कूल चैंपियनशिप भी जीती हैं। बाद में नॉर्थ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी में भी उन्होंने स्पोट्र्स और एथलेटिक्स में कॅरियर बनाने पर काम किया। लेकिन उनके पिता ने कम उम्र से ही उन्हें जिममें वर्कआउट करवाना शुरू कर दिया था। मिडिल स्कूल केसमय से ही वे एक निजी प्रशिक्षक की देखरेख में वर्कआउट करती थीं जो जिसने उन्हें एक दिनचर्या विकसित करने में मदद की। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने एक जिम ट्रेनर के रूप में अपनी पहली नौकरी शुरू की।

टिपीकल वर्कआउट- शर्लोट जिमिंग वर्कआउट के दौरान सिंगल बॉडी पार्ट पर काम करती हैं। शनी एक बार में एक ही हिस्से पर काम करती हैं। इसमें पीठ, कंधे और पैर पर सप्ताह में तीन से चार दिन वर्कआउट करती हैं। इसके अलावा वे सप्ताह में दो दिन फुल बॉडी वर्कआउट भी करती हैं जिसमें कार्डियो, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और लंज कसरत शामिल होती है। अपने कार्डियो शिड्यूल के लिए वे टेह एल्लिप्टिकल मशीन के बीच एक हाई बैंड के साथ 20 से 30 मिनट तक और सीढिय़ों के बीच स्विच करता है।

डाइट एंड न्यूट्रीशन- शर्लोट कहती हैं कि वे अपनी डाइट में प्रोटीन पर जोर देती हैं। इसके अलावा वे हर ढाई घंटे में कुछ न कुछ खाती हैं। उन्हें टूना मछली बहुत पसंद है और दिन में कम से कम एक गैलन पानी पीने की कोशिश करती हैं। चीट डे के नाम पर उन्हें आइसक्रीम्स और चीज़बर्गर्स खाना बहुत पसंद है।

डाइट के की-सप्लीमेंट्स- महिलाओं के लिए खास बने मल्टीविटामिन, मछली का तेल, विटामिन डी, सी और बी कॉम्पलेक्स, ग्लूटामाइन और बीसीएए। इतना ही नहीं उनके ट्रैवल बैग में प्रोटीन पाउडर, पीनट बटर, ओटमील और उनका डीवा टाइटल हमेशा रहते हैं।

Published on:
22 Aug 2020 06:37 pm