स्वास्थ्य

बवासीर और बड़ी आंत में परेशानी है तो चोकर वाला आटा खाएं

बदलती जीवनशैली से बवासीर और बड़ी आंत की परेशानी अधिक हो रही है। ऐसा होने पर मैदा-बेसन और दूसरी रिफाइन चीजों को खाने से बचें।

less than 1 minute read
Jan 03, 2021
बवासीर और बड़ी आंत में परेशानी है तो चोकर वाला आटा खाएं
बवासीर और बड़ी आंत में परेशानी है तो चोकर वाला आटा खाएं

बदलती जीवनशैली से बवासीर और बड़ी आंत की परेशानी अधिक हो रही है। ऐसा होने पर मैदा-बेसन और दूसरी रिफाइन चीजों को खाने से बचें। इनसे परेशानी बढ़ती है। इसमें हमेशा मोटे अनाज और चोकर युक्त आटा खाएं। चोकर में फाइबर अधिक होता है। यह आंतों में चिपका हुआ मल और गंदगी साफ करता है। आंत साफ रहने से कब्ज व गैस नहीं बनती और पेट फूलने की समस्या नहीं होती है। बवासीर और अमाशय के घावों में चोकर फायदेमंद होता है। यह खून में इम्यूनोग्लोब्यूलिन्स की मात्रा को बढ़ाता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार है। यह टीबी जैसी खतरनाक बीमारी से लडऩे की भी ताकत रखता है। चोकर वाला आटा खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। अधिक वजनी एवं हार्ट के मरीजों के लिए भी चोकर युक्त आटा फायदेमंद है। फाइबर वजन भी नियंत्रित रखता है। इसलिए कोशिश करें कि आटे का बिना छाने ही खाएं। ज्यादा महीन की जगह मोटा ही आटा खाना ज्यादा लाभकारी होता है।

Published on:
03 Jan 2021 09:02 pm