स्वास्थ्य

Health Tips: कहीं इन चीजों के सेवन से ना बढ़ जाए आपका कमर दर्द

Health Tips: कोई शारीरिक समस्या हो या ना हो, मीठे अथवा चीनी युक्त खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन नुकसानदायक ही माना जाता है। चीनी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन कमर दर्द में भी बहुत हानिकारक साबित हो सकता है।

2 min read
kamar_dard.jpg
Foods That Can Worsen Your Back Pain

नई दिल्ली। Health Tips: कमर दर्द से पीड़ित व्यक्ति काफी परेशानियों का सामना करता है। ऐसे व्यक्ति को अपने रोजमर्रा के काम करने, उठने-बैठने, झुकने आदि में बहुत समस्या आती है। इस दर्द और अकड़न के कारण पूरी दिनचर्या प्रभावित होती है। इस कमर दर्द के कई कारण हो सकते हैं। जिनमें लगातार बैठकर काम करना, गलत पोजीशन में उठना-बैठना अथवा सोना या भारी सामान उठाना इसके कुछ सामान्य कारण हो सकते हैं।

इसके अलावा गलत खानपान का भी असर आपके शरीर पर पड़ता है। जहां एक तरफ संतुलित और पौष्टिक आहार बीमारी को ठीक करने में मदद कर सकता है, वहीं कुछ भी गलत खा लेने पर समस्या विकराल रूप ले सकती है। इसी प्रकार कमर दर्द की समस्या होने पर कुछ ऐसे पदार्थ हैं जो आपकी सूजन तथा दर्द को ट्रिगर कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कमर दर्द की समस्या को बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों के बारे में...

1. कार्बोनेटेड ड्रिंक्स
आजकल लोग प्यास लगने या बाहर घूमने जाने पर जूस या पानी की बजाए कोक अथवा कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का अधिक सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे पेय पदार्थों में मौजूद रसायन आपके शरीर के लिए कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं। और कमर दर्द की समस्या होने पर तो कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन और भी बुरा हो सकता है। क्योंकि इससे पेट में बनने वाले एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे कमर की सूजन और दर्द में बढ़ोतरी हो सकती है।

Updated on:
30 Nov 2021 05:27 pm
Published on:
30 Nov 2021 05:24 pm