स्वास्थ्य

Foods To Avoid For Gut: आंतों का सबसे बड़ा दुश्मन है ये स्ट्रीट फूड, खाने से पहले हो जाए सावधान

Foods To Avoid For Gut: स्ट्रीट फूड स्वादिष्ट जरूर होते हैं, लेकिन कुछ खाने की चीजें आपकी आंतों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। जानिए 4 ऐसे स्ट्रीट फूड जो पाचन बिगाड़ते हैं और पेट की समस्याएं बढ़ाते हैं।

2 min read
May 13, 2025
Foods To Avoid For Gut

Foods To Avoid For Gut: आजकल चटपटा खाने का शौक हर किसी को होता है। जब हम कहीं बाहर जाते हैं और सड़क किनारे कोई चाट की दुकान या समोसे-नूडल्स वाला ठेला दिखता है तो मन खुद-ब-खुद खींचा चला जाता है। गर्म-गर्म समोसा हो या तीखी पानीपुरी, मुंह में पानी आना लाजमी है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो स्वाद आप बार-बार ले रहे हैं, वो आपकी सेहत पर कितना भारी पड़ सकता है?

आंतें हमारे शरीर का वो हिस्सा हैं जो खाने को पचाने और पोषण देने का काम करती हैं। लेकिन गलत और अस्वच्छ खाना इन्हें नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप भी रोज या हफ्ते में कई बार स्ट्रीट फूड (Street Food) खाते हैं तो अब थोड़ा सावधान हो जाइए। जानिए ऐसे 4 स्ट्रीट फूड के बारे में जो आपकी आंतों (Gut) को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। (Street Food Side Effects)

1. तला-भुना समोसा और कचौड़ी

समोसे और कचौड़ी खाने में भले ही स्वादिष्ट लगते हैं, लेकिन इनका बार-बार इस्तेमाल किया गया तेल आपकी आंतों को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे तेल में ट्रांस फैट्स बनते हैं जो पाचन क्रिया को धीमा कर देते हैं। साथ ही ये फूड्स पेट में गैस, जलन और कब्ज की समस्या भी बढ़ा सकते हैं।

2. चटपटी पानीपुरी (गोलगप्पे)

पानीपुरी में इस्तेमाल होने वाला मसाला पानी अक्सर खुले में रखा जाता है। गंदे हाथ, दूषित पानी और बासी आलू से बने ये गोलगप्पे संक्रमण का कारण बन सकते हैं। इससे पेट में इंफेक्शन, डायरिया और आंतों की सूजन की समस्या हो सकती है।

3. चाइनीज स्ट्रीट फूड (नूडल्स और मंचूरियन)

सड़क किनारे मिलने वाले चाइनीज फूड्स में कई बार नकली सॉस, बासी सब्जियां और ज्यादा सोया सॉस का इस्तेमाल होता है। इनमें MSG (Monosodium Glutamate) नाम का केमिकल भी पाया जा सकता है, जो आंतों की भीतरी परत को नुकसान पहुंचाता है और पेट में जलन, एसिडिटी या अपच जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

4. दही भल्ले और दही पापड़ी

दही से बने ये स्ट्रीट फूड अगर खुले में लंबे समय तक रखे जाएं तो उनमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। खराब या खट्टी दही से बनी चीजें आंतों की सेहत बिगाड़ सकती हैं और फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा इनमें ऊपर से डाली जाने वाली मीठी और हरी चटनी अगर सही से स्टोर न की गई हो तो संक्रमण की वजह बन सकती है।

Also Read
View All

अगली खबर