
सिर में जूं और खुजली- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Patrika)
Head lice and Anemia: अक्सर लोग बालों में जूं को बहुत छोटी और आम समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, यह सिर्फ खुजली की समस्या नहीं है। कई बार यह शरीर की अंदरूनी कमजोरी, खासकर खून की कमी यानी एनीमिया से भी जुड़ी हो सकती है।
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सु से जानें बालों की जूं का एनीमिया से कनेक्शन:
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, जूं छोटे-छोटे कीड़े होते हैं जो सिर के बालों और स्कैल्प (खोपड़ी) में रहते हैं। ये बहुत तेजी से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल जाते हैं। अगर कोई जूं वाला व्यक्ति अपनी कंघी, टोपी या तकिया किसी और के साथ शेयर करे, तो दूसरे व्यक्ति को भी जूं हो सकती है। ये जूं खून चूसकर जिंदा रहती हैं, इसलिए इनके होने पर सिर में खुजली होती है।
डॉक्टर के मुताबिक, जूं सिर की त्वचा से थोड़ा-बहुत खून चूसती हैं, लेकिन इतनी मात्रा नहीं होती कि सीधे एनीमिया हो जाए। बार-बार खुजलाने से स्कैल्प में घाव हो जाते हैं। अगर इन्फेक्शन बढ़े या लंबे समय तक रहे तो शरीर कमजोर महसूस कर सकता है। जिन लोगों में पहले से ही खून की कमी (एनीमिया) होती है, उनमें इम्युनिटी कम होती है। ऐसे में अगर जूं की समस्या ज्यादा समय तक रहती है और ठीक होने में देर लगती है तो एनीमिया का रिस्क बढ़ सकता है।
NIH पर प्रकाशित शोध के अनुसार, युवा महिलाओं में अधिक जूं होने पर खून की कमी हो सकती है। अगर सिर में जूं अधिक हैं या लंबे समय से रह रहे हैं तो आपको इनको दूर करना चाहिए।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
23 May 2026 05:57 pm
Published on:
24 May 2026 11:56 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
