स्वास्थ्य

Foods To Avoid: हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो इन चीजों को अपनी डाइट में न करें शामिल,रहेंगे फिट

Foods To Avoid: हाई बीपी की समस्या आजकल एक आम बीमारी हो गई है। जिसको अपनी लाइफस्टाइल और डाइट में ध्यान देकर नियंत्रण में किया जा सकता है। इसलिए चलिए जानते हैं कि हाई बीपी के मरीजों को कौन-कौन सी चीजें अवॉयड करनी चाहिए।
3 min read
• •
Updated: 16 Sep 2021, 10:56 AM IST
Foods To Avoid
Foods To Avoid

नई दिल्ली। Foods To Avoid: हाई ब्लड प्रेशर जिस समस्या से अधिकतर लोग ग्रसित दिखते हैं। ये खाने-पीने में तेल व मसालों के ज्यादा उपयोग से या ख़राब लाइफस्टाइल फॉलो करने से ये बीमारी हो जाती है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या दिल के लिए अच्छी नहीं होती है। यह बीमारी ह्रदय रोगों को बढ़ाने का काम करती है। जैसी कि हार्ट अटैक जैसी बीमारी का खतरा दो गुना हो जाता है। इसलिए कहा जाता है कि इन सब बीमारियों से बचने के लिए अच्छी लाइफस्टाइल को फॉलो करना चाहिए। रोजाना एक्सरसाइज करना, फैट युक्त फूड्स को कम खाना, डाइट प्लान को फॉलो करना आदि।
इसलिए चलिए ऐसे फूड्स के बारे में जानते हैं जिनके सेवन से बचना चाहिए।

कॉफी व चाय के अत्यधिक सेवन करने से बचें
चाय और कॉफी की बात करें तो इनमें कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है। जो सेहत के लिए नुकसानदेह तो होती ही है। साथ ही साथ ये हाई ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम भी कर सकती है। इसलिए यदि आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो चाय या कॉफी के सेवन से बचें।

शराब
शराब सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक मानी जाती है। जो लोग ज्यादा शराब का सेवन करते हैं उनकों हाई बीपी होने का खतरा भी ज्यादा होता है। शराब में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। जो वेट को बढ़ाने का काम करती है। इसलिए शराब के सेवन को अवॉयड करना चाहिए।

आचार
यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी है तो आचार के सेवन से बचना चाहिए। आचार का ज्यादा सेवन आपके बॉडी में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ा सकता है।

नमक
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को नमक के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए। कोशिश करें कि खाने में नमक का उपयोग बस स्वाद के अनुसार ही करें। क्योंकि ज्यादा नमक के सेवन से रक्त वाहिकाएं सिकुड़ सी जाती हैं। और वहीं शारीरिक अंगों रक जाने वाले ऑक्सीजन और ब्लड का प्रवाह घट जाता है। इसलिए ज्यादा नमक का सेवन को भी नुकसानदायक माना जाता है।

फ़ास्ट फ़ूड के सेवन से बचें
फ़ास्ट फ़ूड का ज्यादा वजन को बढ़ाने का काम करता है। इसका ज्यादा सेवन सेहत के लिए भी अच्छा नहीं होता है। इसलिए फ़ास्ट फ़ूड का सेवन करने से बचें। इसके साथ ही ये ब्लड प्रेशर के खतरे को बढ़ा सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन

Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण