स्वास्थ्य

What Not To Eat On Empty Stomach: खाली पेट भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन

What Not To Eat On Empty Stomach: खाली पेट इन चीजों के सेवन से आपको सेहत से जुड़े भारी नुकसान उठाने पड़ सकते हैं।

3 min read
food_avoid_moment.jpg
,,,,

नई दिल्ली। What Not To Eat On Empty Stomach: सुबह का नाश्ता हमारे शरीर के लिए बहुत अहम होता है, क्योंकि इससे हमारे पूरे दिन की शारीरिक गतिविधि पर असर पड़ता है। इसलिए खाली पेट अथवा नाश्ते में गलत चीजों को खाने पीने से हमें कई शारीरिक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि खाली पेट हमें किन वस्तुओं के सेवन से बचना चाहिए:

1. मीठा खाना
वैसे तो ज्यादा मीठे भोज्य पदार्थ खाना हमारी सेहत के लिए कभी भी अच्छा नहीं होता। लेकिन खाली पेट मिठाईयां या अन्य मीठी वस्तुएं हमारे शरीर पर कई अधिक बुरा प्रभाव डालती हैं। देखा गया है कि अधिकतर लोग सुबह-सुबह खाली पेट मीठे फलों का रस पीने को प्राथमिकता देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि विशेषज्ञों के अनुसार, खाली पेट मीठे पेय पदार्थों के सेवन से अग्न्याशय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। जिससे हमारी पाचन क्रिया बिगड़ती है। शुगर का ही एक रूप फ्रक्टोज फलों के रस में पाया जाता है, जिसके खाली पेट सेवन से लिवर से जुड़ी समस्याएं भी घेर सकती हैं।

2. कोल्डड्रिंक्स
कुछ लोगों को सुबह-सुबह ठंडे पेय पदार्थ जैसे कोल्ड कॉफी पीने की आदत होती है और इसके अलावा कई लोग पेट को ठंडक पहुंचाने के लिए पानी की जगह कोल्ड ड्रिंक्स पीना ही पसंद करते हैं। अधिक मात्रा में यूं तो कोल्ड ड्रिंक पीना शरीर के लिए नुकसानदायक ही होता है। लेकिन अगर खाली पेट ही ऐसे ठंडे पदार्थ पी लिए जाएं तो स्वयं ही सेहत से दुश्मनी मोल लेने के बराबर होता है। क्योंकि खाली पेट कोल्ड ड्रिंक पीने से हमारे म्यूकस मेम्ब्रेन को हानि हो सकती है और पूरे दिन हमारी पाचन क्रिया गड़बड़ा सकती है। इसके अतिरिक्त गोल्ड रिंग के अधिक सेवन से हमें उल्टी, गैस, कब्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:

3. खट्टे फल खाना
वैसे तो फल हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं और साथ ही खट्टे फल जैसे मौसमी, संतरा, कीवी, नींबू आदि तो विटामिन-सी का अच्छा स्रोत होते हैं। रस भरे खट्टे मीठे यह पल बहुत ही स्वादिष्ट और सेहत का खजाना होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन खट्टे फलों को खाली पेट अथवा समय पर ना खाने से हमें फायदे की जगह समस्या उठानी पड़ सकती है। क्योंकि इस तरह के फलों में फ्रूट एसिड होता है जो खाली पेट एसिडिटी और गैस्ट्रिक अल्सर जैसी बीमारियां पैदा कर सकता है। इसके अलावा खट्टे फलों में मौजूद फाइबर और फ्रक्टोज का खाली पेट सेवन से पाचन क्रिया पर असर पड़ सकता है।

4. तेल-मसाले से भरा भोजन
चाहे सुबह-सुबह का समय हो या बाकी का दिन खाली पेट बहुत ज्यादा तेल मसाले वाले भोज्य पदार्थ खाना सही नहीं होता। कई लोगों को सुबह-सुबह कचोरी, जलेबी और समोसे आदि का नाश्ता करने की आदत होती है। लेकिन खाली पेट नाश्ते में मिर्च-मसाले युक्त भोज्य पदार्थ खाने पर पेट में जलन, एसिडिटी और ऐंठन हो सकती है। इसके अलावा अपच की समस्या के लिए भी मिर्च और मसाले युक्त भोजन जिम्मेदार हो सकता है।

5. कच्ची सब्जियां
सलाद और कच्ची सब्जियों में मोटे फाइबर होते हैं, जो खाली पेट खाना नुकसानदेह हो सकता है। क्योंकि खाली पेट इन्हें खाने से यह आसानी से पचते नहीं है। सुबह-सुबह खाली पेट इनका सेवन करने से पेट भारी लगता है और पेट फूलने और पेट दर्द की समस्या भी हो सकती है।

Updated on:
21 Sept 2021 07:29 pm
Published on:
21 Sept 2021 07:27 pm