स्वास्थ्य

तेजी से बढ़ाना चाहते हैं मेटाबॉलिज्म को तो जरूर करें इन चीजों को डाइट में शामिल

शरीर में मेटाबॉलिज्म का उचित मात्रा में होना जरूरी है, वरना आप बीमार होते जाएंगें। इसलिए आप भी जानिए इन फूड्स के बारे में जिनमें मेटाबॉलिज्म प्रचुर मात्रा में मौजूद रहती है।
2 min read
foods to increase metabolism
foods to increase metabolism

नई दिल्ली। आज कि लाइफस्टाइल को देखें तो सबकुछ इतना अनियमित हो गया है की मोटापे का तेजी से बढ़ना तो तय ही रहता है। वहीं मोटापे के बढ़ने से शरीर में अनेकों बीमारियों का खतरा भी दो गुना हो जाता है। ऐसे में यदि मेटाबॉलिज्म ठीक से न काम करें तो दिक्कतें और बढ़ सकती हैं।


सबसे पहले तो ये जानिए कि मेटाबॉलिज्म क्या होता है
बॉडी में खाने एनर्जी में बदलना ही मेटाबॉलिज्म कहलाता है। एक व्यक्ति को अपने सभी कार्यों को पूरा करने के लिए खाने को डाइजेस्ट करने के साथ-साथ, ब्लड सर्कुलेशन हार्मोन्स को बैलेंस में रखने के लिए एनर्जी की आवश्यकता होती ही है। इसलिए बॉडी में यदि मेटाबॉलिज्म उचित मात्रा में मौजूद नहीं है तो बीमार भी हो सकते हैं।
वहीँ मेटाबॉलिज्म की कमी शरीर में अनेकों दिक्कतें खड़ी कर सकती है जैसे कि ड्राई स्किन, डिप्रेशन, जोड़ों में दर्द आदि।

अब जानिए कि कौन से ऐसे फूड्स हैं जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं
अदरक
अदरक से होने वालों फायदों के बारे में तो आपने सुना ही होगा। अदरक का रोजाना सेवन वजन को नियंत्रण करने में काफी मददगार साबित होता है। वहीं ये फैट बर्न करने में भी सक्षम होता है। अदरक को आप अनेकों तरह से यूज़ कर सकते हैं जैसे कि अदरक का रस, इसका सूप, चाय आदि में डाल के। अदरक का सेवन मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है।

लो कार्बोहाइड्रेट फूड्स
लो कार्बोहाइड्रेट फूड्स का सेवन सेहत के लिए बेहद अच्छा होता है। वहीं इसके सेवन से आपका पेट भरा हुआ रहता है और आपको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है। जिसके कारण आपका वजन नियंत्रण में रहता है। मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए आप लो कार्बोहाइड्रेट फूड्स का सेवन कर सकते हैं। इसमें छोला, हरी सब्जी, फल, बीन्स आदि चीज़ें आती हैं।

आयोडीन
आयोडीन से भरपूर फूड्स का सेवन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में नमक, अंडा का वाइट हिस्सा, दूध आदि चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

पानी
मेटाबॉलिज्म को सही रखने रखने में पानी का एक महत्वपूर्ण रोल होता है। वहीं ये शरीर से विषाक्त पर्दार्थ को बाहर निकालने का भी काम करता है। इसलिए आपको रोजाना 8-10 गिलास पानी का सेवन जरूर करना चाहिए।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
21 Oct 2021 01:59 pm
Also Read
View All
Wonderland Syndrome: आंखों के सामने छोटी-बड़ी दिखने लगती हैं चीजें, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें क्या है यह वंडरलैंड सिंड्रोम

International Stuttering Awareness Day: बोलने में हकलाहट क्यों होती है, द स्टटरिंग फाउंडेशन से जानिए क्या हैं इसके पीछे की वजहें

Geographic Tongue Cause: जीभ पर उभर रहे हैं लाल धब्बे, जगह और आकार भी बदल रहे हैं, मेयो क्लिनिक से जानें Geographic Tongue की वजह

Angular Cheilitis: होंठों के कोनों पर बार-बार पड़ रही हैं दरारें? NCBI ने बताया विटामिन की कमी या इंफेक्शन हो सकता है कारण

कपड़े, बेल्ट या लंबे समय तक बैठने से त्वचा पर सूजन और पित्ती? हो सकती है Delayed Pressure Urticaria, डर्मनेट जानें लक्षण