स्वास्थ्य

Health tips : रोजाना चार दाने काली मिर्च का सेवन आपको रखेगा सेहतमंद

Health tips : हमेशा सेहतमंद रहने के लिए आपको रोजाना काली मिर्च का सेवन करना चाहिए। आप चार दाने काली मिर्च भी रोज खाएंगे। तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होगी।
2 min read
• •
Updated: 24 Aug 2021, 1:28 PM IST
Feature image

काली मिर्ची में विभिन्न पोषक तत्व होते हैं। जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसका सेवन करने से आपका इम्यूनिटी सिस्टम तो स्ट्रांग होता ही है। साथ ही आपको पेट, स्कीन ओर सेहत से संबंधित कोई समस्या भी नहीं होती है। सर्दी जुकाम जैसी समस्या से भी आपका बचाव होता है। इसलिए काली मिर्च का सेवन जरूर करना चाहिए।

काली मिर्च का सेवन करने से यह होते हैं फायदे-

-काली मिर्च का सेवन करने से हमारा रक्त संचार बेहतर होता है। इससे मांसपेशियों के दर्द से निजात मिलती है और हमारा इम्यूनिटी सिस्टम भी स्ट्रांग होता है।

-अगर आपका गला बंद है या गले में किसी प्रकार की समस्या है। तो आप कालीमिर्च को पीसकर घी के साथ मिलाकर चाटे। इससे आपका गला खुल जाएगा और सर्दी जुकाम जैसी समस्या से भी निजात मिलेगी।

-सर्दी जुकाम होने पर आप करीब 15 तुलसी के पत्तों को करीब 10 काली मिर्च के साथ पीसकर चाय में डालें और इसकी चाय बनाकर पीएं। इससे आपको काफी आराम महसूस होगा।

-दिमाक तेज करने के लिए आप कालीमिर्च को पीसकर शहद में मिलाकर खाएं। इससे आपकी याददाश्त भी बढ़ेगी और दिमाग भी तेज होगा।

-आपके मुंह से बदबू आती है। तो इस समस्या को दूर करने के लिए आप काली मिर्ची के दाने ब्रश करने से पहले खाए और बाद में ब्रश कर ले। इससे मुंह से आने वाली बदबू से निजात मिलेगी।

-नमक और काली मिर्च को मिलाकर पीस लें और इसे मंजन के रूप में करें। इससे मसूड़ों की सूजन भी कम होगी और पायरिया की समस्या में भी फायदा मिलेगा।

-आंखों के लिए भी काली मिर्ची का सेवन फायदेमंद होता है। इसके लिए आप सीके हुए आटे में देसी घी डालें, इसमें काली मिर्च और शक्कर मिला लें और सुबह शाम 5 चम्मच मिश्रण दूध के साथ लेने से फायदा होगा। अगर चश्मा भी लगा है तो वह उतर सकता है।

-आपको पेट में गैस एसिडिटी की समस्या है। तो आप एक कप पानी में आधा नीबू का रस आधा, चम्मच पिसी काली मिर्च और आधा चम्मच काला नमक मिलाकर पिए, इससे बहुत आराम मिलेगा।

-उल्टी दस्त की समस्या से निजात पाने के लिए आप काली मिर्च हींग और कपूर मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बना लें और उन्हें हर 3 घंटे बाद सेवन करें। इससे आपको आराम मिलेगा। इसी के साथ त्वचा पर कहीं पर भी फुंसी है। तो काली मिर्च को पानी के साथ पीसकर लगाने से फुंसी दब जाती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें