स्वास्थ्य

इन गेमिंग एक्सरसाइज में है आपके वेट लॉस से लेकर डायबिटीज और स्ट्रेस तक का इलाज, जानिए कैसे

World health day 2022 : एक अच्छी डाइट के साथ 45 मिनट की एक्सरसाइज आपको हेल्दी रख सकती है। यहां आपको कुछ बेहद आसान 45 मिनट में किए जाने वाली एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जिसे करने में आपको मजा भी आएगा और सेहत भी चंगी होगी।

2 min read
Apr 07, 2022
do_these_gaming_exercises_to_stay_healthy.png

खुद को हेल्दी और एनर्जेटिक रखना हर किसी की चाहत होती है, लेकिन इसके लिए प्रयास कितने लोग करते हैं। कई बार अकेले एक्सरसाइज करना या जिम में रहकर एक्सरसाइज करना बोरिंग लगता है। एक या दो दिन एक्सरसाइज करने के बाद लोग इसे छोड़ देते हैं। लेकिन यहां आपको विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर बेहद इफेक्टिव और इंटरेस्टिंग एक्सरसाइज बताते जा रहे हैं, जिसे करने में आपको भी मजा आएगा। इन एक्सरसाइज से आपका मोटापा, डायबिटीज, हार्ट डिजीज, कोलेस्ट्रॉल या स्ट्रेस सब हो जाएगा दूर।

Do these gaming exercises to stay healthy- स्वस्थ रहने के लिए करें ये गेमिंग एक्सरसाइज

जंपिंग- जंपिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसे करने में मजा बहुत आता है और ये पूरी बॉडी की एक्सरसाइज होती है। हालांकि, जिनका वजन ज्यादा है, उन्हें इससे परहेज करना चाहिए। लेकिन बच्चों के साथ आप मजे-मजे में इस एक्सरसाइ को कर सकते हैं।
पकड़ा-पकड़ी- ये गेम आपको पसीने-पीसने कर सकता है और आप थकने के बाद भी हार नहीं मानेंगे। कुछ ग्रुप बनाइए और उनके साथ ये गेम खेलिए।

ऊंच-नीच- ये बच्चों का गेम है। इसमें डैन के आते ही ऊंची जगह पर चढ़ना होता है। और उसे छकाने के लिए खूब दौड़ा जाता है। ये उसी तरह की एक्सरसाइज है जैसे सीढ़ी चढ़ना या एरोबिक्स।
बॉलिंग गेम- किसी भी तरह की बॉलिंग गेम खेल कर आप अपनी एक बेहतरीन एक्सरसाइज कर सकते हैं।
बैडमिंटन - इस गेम की लत लग गई तो आपके लिए इससे बेहतरीन एक्सरसाइज कोई और नहीं हो सकती। ये मोटे लोगों के लिए भी एक बेहतरीन एक्सरसाइज और गेम है।
कुछ ऐसे ही गेम प्लान कर आप अपनी हेल्थ को खेल-खेल में ही हेल्दी बना सकते हैं। बस शुरुआत करने की देरी है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Published on:
07 Apr 2022 06:57 am