स्वास्थ्य

पाचन से जुड़ी बीमारी है तो खाली पेट न करें इस चीज का सेवन

Garlic for digestion : लहसुन एक सुपरफूड है। लहसुन हृदय से संबंधित गुणों की वजह से वह बेशकीमती है। कई लोग हृदय रोगोंं से बचने के लिए सुबह खाली पेट 2-3 कच्चे लहसुन की कलियां खाते हैंं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल, एंटीवायरल और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं।

less than 1 minute read
Sep 29, 2023
Garlic for digestion

Garlic for digestion : लहसुन एक सुपरफूड है। लहसुन हृदय से संबंधित गुणों की वजह से वह बेशकीमती है। कई लोग हृदय रोगोंं से बचने के लिए सुबह खाली पेट 2-3 कच्चे लहसुन की कलियां खाते हैंं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल, एंटीवायरल और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। यह शरीर को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। लहसुन का सेवन हृदय रोग के जोखिम को कम करने में सहायक हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार सुबह लहसुन खाने से बहुत तरह के फायदे हासिल होते हैं।

फायदे
उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता: लहसुन में एंटी हाइपरटेंसिव गुण होता है। लहसुन उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है।
अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता : लहसुन का सेवन एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) को कम कर एचडीएल (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ाने में मदद कर सकता है। लहसुन में एंटी हाइपरलिपिडेमिया गुण होता है जो एलडीएल के साथ टोटल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है।

बरतें सावधानियां

यदि किसी को पेट संबधी समस्या रहती है तो लहसुन का सेवन करने से बचें।
जब आप सर्जरी के लिए जा रहे हों तो लहसुन का सेवन करना अच्छा नहीं माना जाता।

ये हैं नुकसान

सुबह लहसुन एक-दो कली से ज्यादा न खाएंंं। खाली पेट ज्यादा लहसुन खाने से एसिडिटी की समस्या, उल्टी-दस्त, अपच व गैस की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

Published on:
29 Sept 2023 04:06 pm
Also Read
View All