Genital Herpes Infection : विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में हर सेकंड कम से कम एक व्यक्ति जेनिटल हर्पीज संक्रमण का शिकार हो रहा है। सालाना यह संख्या 42 मिलियन तक पहुंचती है।
Genital Herpes Infection : विश्व स्वास्थ्य संगठन (Who) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में हर सेकंड कम से कम एक व्यक्ति जेनिटल हर्पीज इंफेक्शन (Genital Herpes Infection) का शिकार हो रहा है। इस संक्रमण के मामले सालाना 42 मिलियन तक पहुंच रहे हैं। यह चिंताजनक आंकड़ा यौन स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत को उजागर करता है।
रिपोर्ट के अनुसार, 15 से 49 वर्ष की आयु वर्ग के 846 मिलियन लोग यानी हर पांच में से एक व्यक्ति इस (Genital Herpes Infection) संक्रमण से ग्रसित है। यह संक्रमण हर्पीज सिम्प्लेक्स वायरस (HSV) के कारण होता है, जो मुख्य रूप से त्वचा से त्वचा के संपर्क से फैलता है।
जेनिटल हर्पीज (Genital Herpes Infection) एक आम संक्रमण है जो दर्दनाक छाले और अल्सर का कारण बन सकता है। आमतौर पर इस संक्रमण के लक्षण हल्के होते हैं, लेकिन गंभीर मामलों में यह बार-बार होने वाले घावों और असुविधा का कारण बन सकता है। इसके उपचार संभव हैं, लेकिन इसे पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता।
डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार, जेनिटल एचएसवी-2 संक्रमण महिलाओं में अधिक गंभीर होता है। यह संक्रमण एचआईवी के जोखिम को तीन गुना तक बढ़ा सकता है, जो इसे और अधिक चिंताजनक बनाता है।
डब्ल्यूएचओ की वैश्विक एचआईवी, हेपेटाइटिस, और यौन संचारित संक्रमण कार्यक्रम की निदेशक डॉ. मेग डोहर्टी ने कहा कि इस संक्रमण के कारण लाखों लोग असहनीय दर्द और मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। जागरूकता और शिक्षा से ही इस समस्या का समाधान संभव है।
जेनिटल हर्पीज (Genital Herpes Infection) एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसकी रोकथाम और प्रभावी प्रबंधन के लिए व्यक्तिगत सतर्कता, सुरक्षित यौन व्यवहार और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की आवश्यकता है। डब्ल्यूएचओ की इस रिपोर्ट से यौन स्वास्थ्य को लेकर नई नीतियां और जागरूकता अभियान शुरू किए जाने की उम्मीद है।