स्वास्थ्य

Get Rid of Fatty Liver : फैटी लिवर का इलाज, आजमाएं आयुर्वेदिक डॉक्टर का बताया ये घरेलू नुस्खा

Ayurvedic Remedy for Fatty Liver : लिवर शरीर का पावर हाउस है जो खून से टॉक्सिन्स हटाता है और एनर्जी स्टोर करता है। गलत खान-पान और शराब से फैटी लिवर हो सकता है।
2 min read
• •
May 01, 2025
Get Rid of Fatty Liver
Get Rid of Fatty Liver

Fatty Liver Treatment at Home : लिवर हमारे शरीर का बहुत जरूरी हिस्सा है, समझ लो ये हमारे शरीर का पावर हाउस है। ये खून से गंदगी साफ करता है और एनर्जी स्टोर करने में मदद करता है। लिवर खून से विषैले तत्वों (टॉक्सिन्स) को बाहर निकालता है। लिवर की सेहत बनाए रखने के लिए संतुलित और पोषक आहार लेना बहुत जरूरी है। अगर हम अनहेल्दी फूड और शराब का अधिक सेवन करते हैं, तो इसका सीधा असर लिवर पर पड़ता है। इससे फैटी लिवर की समस्या हो सकती है, जो अक्सर बिना किसी लक्षण के बढ़ती जाती है। इस स्थिति में लिवर में सूजन आ जाती है और उसका आकार भी बढ़ सकता है, जो आगे चलकर गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

फैटी लिवर (Fatty Liver) धीरे-धीरे बढ़ता है और एकदम से इसके लक्षण नहीं दिखते हैं इसलिए इसे 'साइलेंट किलर' भी कहते हैं। लेकिन अच्छी बात ये है कि सही खान-पान और लाइफस्टाइल से इसे ठीक किया जा सकता है। डॉक्टर बताते हैं कि लिवर में दिक्कत होने पर शरीर कुछ इशारे देता है, जिन्हें पहचानना जरूरी है। उन्होंने लिवर के लिए अच्छी डाइट लेने की सलाह दी है।

Ayurvedic Remedy for Fatty Liver :आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर लीलाधर गुप्ता ने फैटी लिवर के लिए एक खास नुस्खा बताया है, जिसे पीने से सिर्फ कुछ ही दिनों में लिवर की चर्बी कम किया जा सकता है।

कैसे बनाएं ये Fatty Liver वाला खास पानी?

- तरीका बड़ा आसान है । एक गिलास पानी उबालो। उसमें एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक, आधा चम्मच हल्दी पाउडर और आधा चम्मच दालचीनी पाउडर डालो।
- इसे अच्छे से उबलने दो, फिर छान लो।
- अब इस पानी में एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) मिला लो।
डॉक्टर लीलाधर के मुताबिक, इस ड्रिंक को रोज़ सुबह खाली पेट पीने से 14 दिन में लिवर के आसपास जमी चर्बी कम होने लगती है। ये लिवर को साफ करने (डिटॉक्स) में मदद करता है और लिवर अपना काम ठीक से कर पाता है। ये ड्रिंक शराब के असर को कम करने में भी मददगार बताया गया है।

Fatty Liver Drink : इस ड्रिंक में मिली चीजों के फायदे

अदरक: इसमें ऐसी चीजें होती हैं जो लिवर की सूजन कम करती हैं और चर्बी को कंट्रोल करने में मदद करती हैं।

हल्दी: हल्दी में जो खास चीज (Curcumin) होती है, वो लिवर की चर्बी और सूजन को कम करने में बहुत असरदार है। ये लिवर की कोशिकाओं को साफ करने में भी मदद करती है।

दालचीनी: ये लिवर पर जमी चर्बी को कंट्रोल करने में सहायक है। ये शरीर के मेटाबोलिज्म (जिस रफ्तार से बॉडी कैलोरी बर्न करती है) को बढ़ाती है, जिससे चर्बी तेजी से घटती है।

नींबू: ये हाजमा ठीक रखता है, जिससे लिवर का काम आसान होता है और चर्बी घटाने में मदद मिलती है।

Health Tips : FATTY LIVER होगा दूर,करें ये 3 आसान घरेलू उपाय

याद रखें, कोई भी घरेलू नुस्खा अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, खासकर अगर आपको कोई और स्वास्थ्य समस्या है। सही डाइट और लाइफस्टाइल बदलाव फैटी लिवर के इलाज में सबसे ज़रूरी हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
01 May 2025 03:10 pm
Published on:
01 May 2025 03:10 pm
Also Read
View All
Navratri 2026 Fast: नवरात्रि के पहले दिन सुबह क्या खाएं? NCBI से जानें नवरात्रि व्रत की सही शुरुआत कैसे करें

Bug Bites: मधुमक्खी, चींटी या मकड़ी के काटने पर क्या करें? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें प्राथमिक उपचार और जरूरी सावधानियां

पीरियड मिस होने के अलावा शरीर में दिखता है प्रेग्नेंसी का ये संकेत, Cleveland Clinic ने बताया क्या है Chadwick Sign

Discoid Eczema: शरीर पर सिक्के के आकार के लाल धब्बे और तेज खुजली, NHS ने बताई डिस्कॉयड एक्जिमा की पहचान

Fasting During Pregnancy: प्रेग्नेंसी में फास्टिंग करने वाली महिलाओं के बच्चे के वजन पर क्या असर पड़ सकता है? नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन से समझें