स्वास्थ्य

सर्दी, जुकाम और बुखार से लड़ता है अदरक, बढ़ाता है इम्यूनिटी पावर

सर्दी, जुकाम और बुखार से लड़ता है अदरक, बढ़ाता है इम्युनिटी पावर

2 min read
Feb 21, 2021
सर्दी, जुकाम और बुखार से लड़ता है अदरक, बढ़ाता है इम्यूनिटी पावर
सर्दी, जुकाम और बुखार से लड़ता है अदरक, बढ़ाता है इम्यूनिटी पावर

मौसम में आ रहे बदलाव के कारण सर्दी, जुकाम और बुखार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। ऐसे में इन मौसमी बीमारियों से लड़ने के लिए अदरक ऐसी चीज है। जिसके माध्यम से आपका शरीर संक्रमण से लड़ेगा और आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करेगा। इसलिए अगर आप आज से ही इसका उपयोग शुरू करेंगे, तो निश्चित ही आपको कोई बीमारी छू नहीं पाएगी।

अगर आपको सर्दी, जुकाम या बुखार के लक्षण नजर आ रहे हैं। तो आप आज से ही अदरक को अपनी डाइट में शामिल कर ले। अदरक को विभिन्न प्रकार से उपयोग में लिया जा सकता है। जिससे आपको इन बीमारियों से निजात मिलेगी। कई बार आपको अत्यधिक थकान लगती होगी, शरीर दर्द करता होगा, शरीर का तापमान बढ़ता होगा, खांसी की समस्या, जोड़ों में दर्द, त्वचा पर रेशेज, सर्दी लगना आदि समस्याएं हो तो आप अदरक का इस्तेमाल आज से ही शुरु कर दें। इसका उपयोग कुछ इस प्रकार करें।

-अदरक को कूटकर पानी में उबालें, अच्छे से उबल जाने पर छानकर पी सकते हैं।

-ग्रीन टी या सादी चाय में भी अदरक डालकर पी सकते हैं।

-सूखी अदरक यानी सौंठ या ताजा अदरक का काढ़ा बनाकर इसका सेवन करें।

-करीब एक चौथाई अदरक के पेस्ट में करीब चार गुना अदरक का रस और गाय का दूध को घी में मिलाकर अच्छे से पकाएं। इसके बाद इसका रोज सेवन करें । इससे बुखार के साथ पेट संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।

-अदरक के रस को त्रिकूटा पाउडर में मिला लें और इसका दिन में तीन बार सेवन करें।

-वायरल बुखार में होने वाले दर्द से निजात पाने के लिए अदरक के पेस्ट को थोड़ा सा शहद मिलाकर हर थोड़ी देर में खाते रहें। इससे बुखार में निजात मिलेगी।

इसी के साथ अदरक का उपयोग सब्जियों में भी कर सकते हैं। अगर अदरक आपके शरीर में जाता रहेगा तो निश्चित ही आपका इम्यूनिटी पावर स्ट्रांग होगा। वहीं दूसरी ओर यह अन्य बीमारियों को आपके नजदीक नहीं आने देगा। इसीलिए अदरक को अपनी डाइट में शामिल करें।

Published on:
21 Feb 2021 10:46 am