स्वास्थ्य

Global handwashing day – इस तरह से करें हाथाें की सफार्इ, नहीं हाेगी काेर्इ बीमारी

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, सेप्सिस को रोकने के लिए हाथाें की अच्छी सफार्इ बहुत जरूरी हैं

less than 1 minute read
Oct 14, 2018
Global handwashing day
Global handwashing day - इस तरह से करें हाथाें की सफार्इ, नहीं हाेगी काेर्इ बीमारी

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, सेप्सिस को रोकने के लिए हाथाें की अच्छी सफार्इ बहुत जरूरी हैं। हाथाें की गंदगी के कारण हाेने वाला सेप्सिस रोग लाेगाें के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है। दुनियाभर में हर साल करीब 3 करोड़ लोग इस बीमारी से प्रभावित हाेते हैं।

साबुन से हाथ धोना दस्त की बीमारियों के हर 10 मामलों में से लगभग 1 और निमोनिया जैसे श्वसन संक्रमण के लगभग 6 मामलों में से 1 को रोक सकता है। 2016 की यूनिसेफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हर साल निमोनिया अाैर दस्त की वजह से 5 साल से कम उम्र के 14 लाख बच्चाें की मौत होती है।

इस रिपोर्ट के आधार पर हम जान सकते हैं कि हाथाें की सफार्इ हमारे स्वास्थ्य के लिए कितनी जरूरी है। तो आइए जानते हैं हाथाें की सफार्इ रखने के कुछ खास तरीकाें के बारे में:-
- हाथाें को कम से कम 20 सैकंड तक साबुन के साथ धोएं।
- हाथाें को पोछने के लिए साफ तौलिए का इस्तेमाल करें। तौलिया ना होने पर हाथ को हवा की सहायता से सूखा लें।
- हाथ धोने के लिए हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करें। इसमें किटाणुअाें का खात्मा करने की अधिक शक्ति होती है।
- हाथाें में किसी भी तरह की गंदगी ना होने दें।
- छोटे बच्चाें के हाथाें की सफार्इ का विशेष ध्यान रखें। समय-समय पर उनके हाथ धुलाते रहें।

अगर आप इन बाताें का ध्यान रखते हुए हाथाें की सफार्इ को अहमियत देंगे तो कोर्इ बीमारी आपको छू भी नहीं सकेंगी।

Updated on:
14 Oct 2018 08:57 pm
Published on:
14 Oct 2018 08:53 pm