स्वास्थ्य

Gud Ka Halwa: सर्दियों में गुड़ का हलवा खाने के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Gud Ka Halwa: गुड़ में आयरन पर्याप्त मात्रा में होने के कारण गुड़ का हलवा खाने से शरीर में आयरन की कमी की पूर्ति की जा सकती है। साथ ही जिन लोगों को एनीमिया रोग है अथवा हीमोग्लोबिन कम रहता है उनके लिए भी गुड़ का हलवा खाना फायदेमंद हो सकता है।
2 min read
• •
Updated: 10 Jan 2022, 10:12 PM IST
Gud-ka-halwa-khane-ke-fayde-in-hindi Jaggery Halwa Benefits
Gud-ka-halwa-khane-ke-fayde-in-hindi Jaggery Halwa Benefits

नई दिल्ली। Gud Ka Halwa: सर्दी के मौसम में रजाई में बैठ-बैठे गरमा गरम खाने को मिलता रहे तो उसकी बात ही अलग होती है। वैसे भी शरीर को ठंड तथा रोगों से बचाए रखने की लिए सही खानपान और अंदरूनी गर्माहट की आवश्यकता होती है। सर्दी के मौसम में अक्सर घरों में लड्डू, पिन्नी, गजक तथा हलवा आए दिन बनता ही रहता है। इन विभिन्न प्रकार के व्यंजनों में ऐसी खाद्य सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है, जो आपके शरीर को अंदरूनी गर्माहट देने के साथ ही उसे स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है। लेकिन अगर इन मिठाइयों में चीनी की बजाय गुड़ का इस्तेमाल किया जाए, तो यह और भी बेहतर बन सकते हैं। वैसे भी चीनी का अधिक सेवन आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। तो अगर आपको मीठा खाने का मन भी है तो गुड़ का हलवा एक बेहतर विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं गुड़ का हलवा खाने के फायदे...

1. पेट को बेहतर रखने में
गुड़ का हलवा आपके पेट के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद बताया गया है। कब्ज, गैस अथवा एसिडिटी की समस्या से परेशान लोगों के लिए गुड़ का हलवा खाना फायदेमंद हो सकता है। खाने के बाद यदि मीठा खाने की इच्छा हो, तो चीनी से बनी मिठाइयों की जगह गुड़ का हलवा खाने से पाचन दुरुस्त रहता है और भूख भी सही लगती है।

2. खून की कमी दूर करे
गुड़ में आयरन पर्याप्त मात्रा में होने के कारण गुड़ का हलवा खाने से शरीर में आयरन की कमी की पूर्ति की जा सकती है। साथ ही जिन लोगों को एनीमिया रोग है अथवा हीमोग्लोबिन कम रहता है उनके लिए भी गुड़ का हलवा खाना फायदेमंद हो सकता है। महिलाओं के लिए भी गर्भावस्था के दौरान गुड़ का हलवा खाने की सलाह दी जाती है, ताकि उनका शरीर अंदर से गरम रह सके और आयरन की कमी ना हो।

3. आंखों की रोशनी बढ़ाए
आंखों की दृष्टि में सुधार करने और आंखों के स्वास्थ्य के लिए गुड़ का सेवन काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप स्वाद और स्वास्थ्य दोनों के लिए गुड़ का हलवा खा सकते हैं। गुड़ के हलवे में मौजूद गुड़ का सेवन करने से आंखों की कमजोरी दूर होने के साथ ही रोशनी भी बढ़ती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
10 Jan 2022, 10:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Cracker Burn First Aid: दिवाली पर पटाखों से जलने या आंख में चोट लगने पर क्या करें? बर्न एसोसिएशन ऑफ अमेरिका से जानें फर्स्ट एड और सेफ्टी टिप्स

सरकारी ब्लड बैंक में ब्लड की कमी, खतरे में एनीमिया, थैलेसीमिया पीडि़तों की जान

Cholinergic Urticaria: पसीना आने पर शरीर पर छोटे-छोटे खुजली वाले दाने क्यों निकलते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचाव के उपाय

Diwali Pollution Health: दिवाली पर प्रदूषण से कैसे बचें? ALA से जानें उपाय और किन लक्षणों में डॉक्टर के पास जाएं

Dust Allergy Diwali: दिवाली की सफाई में धूल और एलर्जी से कैसे बचें? ACAAI से जानें जरूरी सावधानियां और डॉक्टर के पास जाने के संकेत