स्वास्थ्य

हेयर ड्रायर से बालों को नुकसान, ऐसे रोकें झड़ना

लोगों में बालों का झड़ना आम समस्या हो गई है, ज्यादातर व्यक्ति इससे परेशान है। बालों के झड़ने के कुछ मुख्य कारण हैं।

2 min read
Aug 06, 2019
Feature image

लोगों में बालों का झड़ना आम समस्या हो गई है, ज्यादातर व्यक्ति इससे परेशान है। बालों के झड़ने के कुछ मुख्य कारण हैं। इसमें पहला कारण बढ़ती उम्र, सही मात्रा में पोषक तत्वों का न मिलना, डैंड्रफ और फंगल इंफेक्शन होता है। कुछ सावधानियां व आयुर्वेद में ऐसे कई उपचार हैं जिनकी मदद से बालों के झड़ने की समस्या को रोका जा सकता है। जानते हैं बालों को बचाने के लिए क्या किया जाना चाहिए।
बालों को ड्रायर आदि से न सुखाएं। इसे नेचुरल तरीके से सुखाएं। जब तक बाल गीले हैं उसमें न कंघी चलाएं और न ही तेल आदि लगाएं। गीले बालों में तेल लगाने से फंगल इंफेक्शन हो सकता है। इससे बचने के लिए जो भी हेयर ऑयल प्रयोग करते हैं उसे गुनगुना कर कपूर मिला लें। उससे बालों की मालिश करें। इसके लिए नारियल तेल, सरसों व बादाम तेल का प्रयोग कर सकते हैं। यदि डैंड्रफ हुआ है तो नीम, अरंड का तेल प्रयोग करें। मैंथी रात में भिगो दें। सुबह इसे पीसकर बालों में लगाएं। इससे डैंड्रफ कम होगा। इसे सप्ताह में दो बार प्रयोग करें। नीम के पत्ते व त्रिफला के काढ़े से बाल धोने से खुजली से आराम मिलता है।
बालों की नमी अच्छे से दूर करें। नहाने के बाद तौलिए से पोंछें। यदि कैप लगाते हैं तो पसीने को सुखाएं या शाम को अच्छे से नहाएं। बालों को साफ रखने से फंगल संक्रमण का खतरा कम हो जाएगा। दूसरे की तौलिया, तकिया, कंघी का इस्तेमाल न करें। तकिया सप्ताह में एक बार जरूर धोएं। बालों में तेल लगाने के बाद तीन-चार घंटे बाद वॉश करना चाहिए। रात में लगाते हैं तो सुबह वॉश करें।
बालों का झड़ने से रोकने के लिए मेथी के चूर्ण में एलोवेरा और पानी मिलाकर उसे गीला कर उसका लेप बालों पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद बालों को धुलें। यदि बालों में डैंड्रफ है तो नीम के तेल में कपूर मिलाकर सिर की मसाज करें। दही व नींबू के पेस्ट से सिर की मसाज करें और फिर धुल लें। इसी तरह रीठा और शिकाकाई से बालों को धुलना ठीक रहता है। भृंगराज रसायन, भृंगराज चूर्ण, आंवला चूर्ण, मिश्री, काली तिल को पीसकर सुबह-शाम रोजाना पांच ग्राम पानी के साथ लेने से बालों झड़ना रुक सकता है।

Published on:
06 Aug 2019 05:47 pm