स्वास्थ्य

Hair fall : इन कारणों से झड़ने लगते हैं कम उम्र में बाल, कंट्रोल करने के लिए करें यह उपाय

Hair fall : बाल झड़ने की समस्या वैसे तो आम हो गई है। लेकिन कुछ लोगों के बाल बहुत कम उम्र से झड़ने लगते हैं। अगर आप भी इस समस्या से गुजर रहे हैं। तो इस तरह बालों को सुरक्षित रखें।
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2021, 7:43 PM IST
hair fall
hair fall

बाल झड़ना, बाल कमजोर होना, बाल सफेद होना, बाल रूखे व बेजान रहना आम बात होती जा रही है। इसके लिए कई कारण होते हैं। अगर आपके बालों में भी इस प्रकार की कोई समस्या आ रही है। तो आप कुछ घरेलू उपाय के माध्यम से बालों की केयर कर सकते हैं।

दरअसल, बाल झड़ने की समस्या लड़के लड़कियों सहित महिलाओं और पुरुषों में आसानी से देखने को मिल रही है। इसका मुख्य कारण अनुवांशिक होने के साथ ही शरीर में पोषक तत्वों की कमी होना भी होता है। अगर आप इन कारणों को जानकर इस समस्या पर कंट्रोल करना चाहते हैं। तो निश्चित ही आपके बाल झड़ने से रुक जाएंगे। और आपको किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।

यह भी पढ़ें -

इन कारणों से झड़ते हैं बाल-

बाल झड़ने के कई कारण होते हैं। लेकिन उनमें से मुख्य कारण है। वायु प्रदूषण के संपर्क में आना।इस कारण से बाल काफी झड़ते हैं। इसी के साथ कई लोगों को अनुवांशिकी भी यह समस्या होती है। उनके बाल एक उम्र के साथ झड़ने शुरू हो जाते हैं। कई लोगों को तनाव होने के कारण भी बाल झड़ने की समस्या होती है। कई बार नींद नहीं आने और अत्यधिक तनाव के कारण भी बालों का झड़ना बना रहता है। कई युवाओं में पोषक तत्वों की कमी, विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन आदि की कमी होने के कारण भी यह समस्या होती है। तो कई लोगों में हार्मोनल असंतुलन के कारण भी बालों का झड़ना बना रहता है। अगर आप भी इस प्रकार की समस्या से जूझ रहे हैं। तो यह घरेलू उपाय करके इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें -

अंडे का लगाएं हेयर मास्क-

अंडे बाल झड़ने की समस्या को कंट्रोल करने का एक बेहतरीन उपाय है। आप अंडे का उपयोग करेंगे। तो निश्चित ही हेयर फाल की समस्या कम होगी। क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, सल्फर, जिंक और फास्फोरस होता है। इससे दो मुंहे बालों से भी निजात मिलती है।

यह भी पढ़ें -

नारियल का तेल लगाएं -

नारियल का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। प्राचीन काल से ही लोग इसका उपयोग करते आ रहे हैं। यह आपके बालों की जड़ों में लगाएं। इससे आपके बाल मजबूत होंगे और बालों का भी विकास होगा।

यह भी पढ़ें -

आंवला और नींबू का रस उपयोग करें-

आंवला बालों को झड़ने से रोकता है और यह समय से पहले सफेद होने वाले बालों के लिए भी फायदेमंद है। क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी होता है। जो बालों के लिए फायदेमंद है।

मेथी का हेयर मास्क लगाएं-

डैमेज बालों को रोकथाम के लिए मेथी सबसे बेहतरीन उपाय हैं। मेथी का हेयर मास्क बालों पर यूज करने से आपके बालों को भरपूर पोषण मिलेगा।

ग्रीन टी का उपयोग करें-

ग्रीन टी आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसी के साथ आप एलोवेरा जेल भी उपयोग कर सकते हैं। जो आपके बालों से डैंड्रफ से बचाता है और बालों को झड़ने से बचाता है। बालों की जड़ों को मजबूत करता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस

Heart Patients Diwali: दिवाली पर दिल को स्वस्थ कैसे रखें? जानें हार्ट पेशेंट की डाइट और इमरजेंसी लक्षणों पर कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह