
बालों का गिरना, कमजोर होना और चमक विहिन होने की समस्या हर दस में से पांच की होती है। अगर आप भी बालोंं की किसी भी तरह की समस्या को झेल रहे हैं तो आपके लिए ये खबर बहुत काम की है। बालों अंदर से मजबूत होने के साथ बाहर से भी हेल्दी और शाइनी नजर आएंगे। इसके लिए आपको एक खास तेल की जरूरत होगी और वो तेल है अंरडी का। अरंडी यानी कैस्टर ऑयल ही आपकी बालों की हर समस्या का एक इलाज है। बस इसे कैसे लगाना है यह समझना होगा।
अरंडी का तेलवनस्पति तेल है, जिसे अरंडी के बीजों से निकाला जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम रिसिनस कम्युनिस (Ricinus Communis) है। अरंडी के तेल में कई अमिनो एसिड होते हैं लेकिन सबसे ज्यादा रिसिनोलिक एसिड पाया जाता है। ये एसिड बाल ही नहीं शरीर की अन्य समस्याओं में भी बहुत कारगर होते हैं। बालों में इन्हें लगाने के लिए जब कुछ और चीजें इसमें मिलाई जाती हैं तो इससे इसके गुण और बढ़ जाते हैं।
तो चलिए जानें कैसे बनाएं बालों के लिए इस तेल से मास्क
रुखे-बेजान बालों के लिए बनाए अरंडी के तेल का ये मास्क- अरंडी के तेल में दो चम्मच एपल साइडर विनेगर और अंडा मिक्स करें। अब इस मास्क काे बालों में लगा कर सूखने दें। सूखने के बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।
डैंड्रफ वाले बालों के लिए- बालों को मजबूती देने के साथ अगर स्केल्प या बालों में डैंड्रफ हो तो आप अरंडी के तेल में खाने वाली मायोनीज मिलाएं और उसमें विटामिन ई मिक्स कर दें। इससे लगा कर सूखने देने और बाद में शैंपू कर लें।
बालों का गिरना रोकने के लिए- दो चम्मच अरंडी के तेल में एक चम्मच ग्लिसरीन, दो विटामिन ई, एक अंडा मिक्स कर लें। ये बालों सहित जड़ों पर लगाएं। इससे बाल में मजबूती और शाइनिंग दोनों आएगी। ये हेयर स्पा की महंगी क्रीम से कहीं बेहतर होता है।
बाल उगाने के लिए-अरंडी के तेल को आप खाली भी बालों पर लगा सकते हैं। ये बालों को उगने का काम करता है।
मास्क लगाने के बाद क्या करें
जब भी आप अपने हेयर पर मास्क लगाएं, गर्म पानी में डुबे तौलिए को निचोड़कर सिर पर बांध लें। या सिर पर पर कम से कम 15 मिनट भाप लें। इससे स्कैल्प के रोमछिद्र खुल जाएंगे और सारा पोषक तत्व अंदर तक पहुंचेगा। इसके बाद बाल को ठंडे पानी से धो लें, ताकि रोमछिद्र बंद हो जाएं। शैंपू से धुले बालों को लास्ट रिंस आप नींबू मिले पानी से करें।
(डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)