वैसे बहुत से फल हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है लेकिन आप को आज एक ऐसे फल के बारे में जिसका इस्तेमाल शायद बहुत कम लोग करते हैं । हम बात कर रहे हैं अंजीर की । अंजीर स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अंजीर में जिंक मैंगनीज मैग्नीशियम आयरन जैसे खनिज पाए जाते हैं। अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। अंजीर के सेवन से महिलाओं को हार्मोनल समस्या और पीरियड्स में परेशानी नहीं होती है। भीगे हुए अंजीर खाने से वजन कम करने में भी सहायता मिलती है।

नई दिल्ली : अंजीर हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। इसे भिगोकर खाने से कई तरह की बीमारियां ठीक हो सकती है। अंजीर के सेवन से आपका पेट ज्यादा समय तक भरा हुआ रहता है। इसके अलावा यह हार्ट से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है। इसी तरह ये डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बेहद उपोयगी होते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
भीगे अंजीर के फायदे
1. दिल का रखें ख्याल
अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है।अंजीर शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है जो हृदय संबंधी समस्याओं का प्रमुख कारण है।
2. हड्डियों को बनाए मजबूत
अंजीर में कैल्शियम फॉस्फोरस मैग्नीशियम पोटेशियम आदि होते हैं। जो हड्डियों की तंदुरुस्ती के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। ये सभी पोषक तत्व आपके हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। हमारा शरीर खुद कैल्शियम प्रोड्यूस नहीं करता है इसलिए ये बेहद जरूरी है कि आप कैल्शियम से भरपूर चीजों का सेवन करें।
3. प्रजनन क्षमता बढ़ाता है
जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया कि अंजीर में जिंक मैंगनीज मैग्नीशियम और आयरन जैसे खनिजों का भंडार है। यह सभी तत्व प्रजनन स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर हार्मोन असंतुलन और पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याओं में भी काफी कारगर है। महिलाओं को कमजोरी में भी अंजीर खाने की सलाह दी जाती है।
4. वजन घटाने में मददगार
अंजीर में कॉपर मैग्नीशियम फॉस्फोरस पोटेशियम आदि पोषक तत्व होते हैं। इन पोषक तत्वों की मदद से आपका मेटाबॉलिज्म बिल्कुल सही रहता है। इसके अलावा अंजीर में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है।जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है।
5. शुगर के स्तर को कम करता है
अंजीर में उच्च मात्रा में पोटेशियम होता है। यह आपके शरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रित रखता है। अंजीर में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद कर सकता है।
कैसे और कब खांए भीगे अंजीर
भीगे हुए अंजीर स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। वैसे आप सूखे अंजीर भी खा सकते हैं लेकिन भिगे अंजीर स्वास्थ्य के लिए ज्यादा लाभदायक होते हैं। अंजीर को आधे कप पानी में 1-2 अंजीर को रातभर भीगने दें और इसे सुबह खाली पेट में खा लें। इसके साथ आप बादाम अखरोट और कुछ अन्य ड्राई फ्रूट्स भी भीगने दे सकते हैं। इससे आपके स्वास्थ्य को अनगिनत फायदे मिलेंगे। इसके अलावा भीगा हुआ अंजीर खाने से टाइप-2 डायबिटीज में भी ब्लड ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। इसे आप स्मूदी या ओट्स के साथ भी खा सकते हैं । इसके अलावा आप अलग-अलग ड्राई फ्रूट्स के साथ भी अंजीर को मिलाकर खा सकते हैं। साथ ही आप अलग-अलग तरह के बीजों के साथ भिगोकर भी खा सकते हैं, जैसे कद्दू के बीज चिया बीज और अलसी के साथ। भीगे अंजीर आपके शरीर को हाइड्रेट भी रखते है इसलिए सूखे अंजीर की जगह भिगोएं अंजीर ज्यादा लाभदायक होते हैं।