स्वास्थ्य

Benefits of Ajwain: जानिए अजवाइन के अनगिनत फायदे जो बीमारियों में तुरंत आपको आराम दिलाएं

Benefits of Ajwain: आज के इस समय में इंसान किसी न किसी छोटी या बड़ी बीमारी से पीड़ित होता है और भागे-भागे सीधे डॉक्टर के पास पहुंच जाता हैं। जबकि ऐसी कई छोटी-मोटी बीमारियों का इलाज हमारे घर में ही मौजूद रहता है। इसलिए आज हम आपको अजवाइन के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। जो तुरंत आपको छोटी-मोटी बीमारियों से राहत दिलाएगी।  

less than 1 minute read
ajwain.jpg

नई दिल्ली। Benefits of Ajwain: अजवाइन में क्युमिन, कैम्फिन, डाईपेंटिन, फिनोल, ओलिक, राइबोफ्लेविन तथा थाइमिन पाया जाता है। इसके फल में थायमोल तथा तेल में साइमिन पाया जाता है। अजवाइन के फायदे भी अजवाइन के पोषक तत्व पर ही निर्भर करता है। अजवाइन का एंटी कैरोजेनिक गुण मुंह में बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है जिससे ओरल हेल्थ बेहतर होता है।

अजवाइन भारत के हर रसोईघर में पाया जाता है। रसोईघर में तो इसका उपयोग मसाले के रूप में होता है लेकिन आयुर्वेद में अजवाइन का उपयोग औषधि के रूप में प्राचीन काल से हो रहा है। बचपन में बीमार होने पर या दर्द होने पर अजवाइन का उपयोग किया जाता था। अजवाइन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि यह आपके पेट से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। आयुर्वेद मे अजवाइन को पाचक औषधि के रूप में जाना जाता है।

अजवाइन के फायदे

Updated on:
30 Sept 2021 04:02 pm
Published on:
30 Sept 2021 04:00 pm