स्वास्थ्य

Monsoon Health Tips: मानसून में करें अजवाइन का सेवन, रहेंगे बीमारियों से कोसो दूर

Monsoon Health Tips: मानसून में अजवाइन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अजवाइन कई सारे पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होती है। अजवाइन मौसम के बदलाव के कारण होने वाले इन्फेक्शन और एलर्जी को दूर करने में मदद करती है।

2 min read
Health benefits of ajwain during monsoon

Monsoon Health Tips: मानसून की वजह से कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अजवाइन का सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। अजवाइन का सेवन करने से सेहत को कई तरह के बाद मिलते हैं। अजवाइन मौसम के बदलाव के कारण होने वाले इंफेक्शन और एलर्जी को दूर करने में मदद करता है। अजवाइन में विटामिन्स, फाइबर, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीसेप्टिक और एंटी इन्फ्लेमेटरी जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई सारी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं मानसून में अजवाइन का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले लाभ के बारे में

मानसून में अजवाइन के फायदे

1. पेट संबंधी समस्या को दूर करने में फायदेमंद
पेट संबंधी समस्या को दूर करने के लिए अजवाइन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अजवाइन में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन शक्ति को बढ़ाता है और पेट संबंधी समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही ये कब्ज की समस्या से भी राहत दिलाता है।
यह भी पढ़े: सुपरफूड में से एक होता है एवोकाडो, सेहत और स्किन के लिए होता है फायदेमंद

2. कफ की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
कफ की समस्या को दूर करने के लिए अजवाइन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो छाती में जमे कफ से छुटकारा दिलाने में मदद करते है।

3. सर्दी-जुकाम की समस्या से राहत दिलाने में फायदेमंद
सर्दी-जुकाम की समस्या से राहत के लिए अजवाइन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। इसलिए अजवाइन से बनी चाय का सेवन जरूर करें।
यह भी पढ़े: एक गिलास सब्जी का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं कमाल के फायदे, कई समस्याएं होती है दूर

4. वजन को कंट्रोल रखने में फायदेमंद
वजन को कंट्रोल रखने के लिए अजवाइन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अजवाइन में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में फैट की मात्रा को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसलिए खाली पेट अजवाइन वाला पानी पीने से वजन को कंट्रोल रखा जा सकता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Updated on:
25 Jul 2022 03:01 pm
Published on:
25 Jul 2022 02:58 pm
Also Read
View All