Benefits of Apple: सेब खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसीलिए वर्षों से एक कहावत चली आ रही है- ''एन एप्पल अ डे किप्स द डॉक्टर अवे"। रोजाना एक सेब खाने से आप खुद को हमेशा स्वस्थ रख सकते हैं। क्योंकि सेब में कई प्रकार के विटामिन और मिनरल भी पाए जाते हैं। इसके अलावा सेब खाने से अनेक प्रकार की बीमारियों के होने की संभावना कम हो जाती है। सेब के सेवन से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
नई दिल्ली। Benefits of Apple: सेब खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। हर दिन एक सेब खाने से आप तमाम बीमारियों से दूर रहते हैं। इसीलिए वर्षों से एक कहावत चली आ रही है- ''एन एप्पल अ डे किप्स द डॉक्टर अवे"। आहार और पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक सेब में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन, डाइट्री फाइबर और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं। अपने विविध पोषक तत्वों के कारण सेब का रोजाना सेवन करना आपको कई तरह की गंभीर बीमारियों से दूर रखने में मदद कर सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, सेब त्वचा रोग, जलन, दिल का दौरा, बुखार, कब्ज की परेशानी में लाभ पहुंचाता है। सेब में पेक्टिन जैसे फायदेमंद फाइबर्स पाए जाते हैं। हर रोज एक सेब खाने से कैंसर, हाइपरटेंशन, मधुमेह और दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। सेब खाने कई ऐसे फायदे तो आइए जानते हैं सेब खाने के स्वास्थ्य लाभ के बारे में।
सेब खाने के फायदे
1. हार्ट के रोगों को दूर करने मे फायदेमंद :
सेब ह्रदय के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। सेब में नियासिन और फाइबर, पाए जाते हैं जिससे कोलेस्ट्रोल का लेवल कंट्रोल में रहता है। यह ब्लड में शुगर की मात्रा को भी कंट्रोल करता है। सेब का सेवन करने से दिल का दौरा, स्ट्रोक, हार्ट को खून पहुंचाने वाली धमनियों का सिकुड़ना, मांसपेशियों की एंठन जैसी कई घातक समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।
2. डायबिटीज के लिए फायदेमंद :
पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक मधुमेह रोगियों के लिए रोजाना सेब का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। कई अध्ययनों में साबित हो चुका है कि रोजाना सेब का सेवन करने वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है। विशेषज्ञों के मुताबिक मधुमेह से पीड़ित लोग उच्च फाइबर वाले आहार का सेवन करके रक्त शर्करा के स्तर को कम कर सकते हैं। सेब का सेवन ऐसे में आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
3. कब्ज से राहत दिलाने में फायदेमंद :
यदि आप कब्ज या गैस की समस्या से पीड़ित हैं तो सेब का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। सेब में पाया जाने वाला फाइबर पेट की कब्ज को धीरे-धीरे कम करता है। सेब का मुरब्बा भी कब्ज रोगियों के लिए लाभकारी है। कब्ज होने पर शरीर में कई रोग होने का खतरा बना रहता है।
4. आंखों के लिए फायदेमंद :
सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन-सी और विटामिन-बी पाया जाता है। इसके नियमित उपयोग से रात को कम दिखाई देने की परेशानी में लाभ होता है। यही नहीं, सेब आंखों की अन्य परेशानियां, जैसे- मोतियाबिंद, ग्लूकोमा आदि से भी बचाव करता है। सेब को पीसकर, पकाकर आँखों में बांधने से आँखों की बीमारियां दूर होती हैं।
5. एनीमिया के लिए फायदेमंद :
ये एनेमिया जैसी बीमारी का इलाज भी करता है क्योंकी सेब में आयरन बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है। अगर आप दिन में 2 से 3 सेब खाते है तो यह पूरे दिन की आयरन की कमी को पूरा करता है।