स्वास्थ्य

Barley Flour Benefits: पाचन क्रिया से लेकर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार होता है जौ का आटा, जानें अन्य फायदे

Barley Flour Benefits: जौ के आटे का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। जौ का आटा कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। जौ का आटा पाचन क्रिया से लेकर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है।
2 min read
Barley Flour Benefits: पाचन क्रिया से लेकर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार होता है जौ का आटा, जानें अन्य फायदे
Health benefits of barley flour for digestion and immunity

Barley Flour Benefits: जौ के आटे का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। जौ के आटे में विटामिन बी, विटामिन सी, प्रोटीन, आयरन, थायमिन, राइबोफ्लेविन और जिंक जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं से बचाने में मदद करते है। साथ ही जौ के आटे में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और फाइबर की मात्रा भरपूर होता है। इम्यूनिटी और पाचन क्रिया को मजबूत बनाने के लिए जौ के आटे का सेवन करना फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं जौ के आटे का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

जौ के आटा के फायदे

1. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए जौ के आटे का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जौ के आटे में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: नाश्ते में पोहा खाने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे, वजन कम करने में होता है सहायक

2. पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में फायदेमंद
पाचन क्रिया को मजबूत बनाने के लिए जौ के आटे का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जौ के आटे में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

3. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए जौ के आटे का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जौ के आटे में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती और फाइबर की मात्रा भरपूर होता है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसे खाने से पेट लम्बे समय तक भरा रहता है और भूख कम लगती है।
यह भी पढ़े: फेफड़ों के कैंसर से कोसों दूर रहने के लिए अपनी डाइट इन 4 चीजों को जरूर करें शामिल, रहेंगे हमेशा स्वस्थ

4. कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदेमंद
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए जौ के आटे का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जौ के आटे में बीटा-ग्लूकन्स बाइल एसिड होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Updated on:
01 Aug 2022 03:46 pm
Published on:
01 Aug 2022 03:44 pm