
सिंगर सोनू निगम फाइल फोटो( Source-@sonunigamofficial
Sonu Nigam Nerve Injury: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में अपनी गर्दन की नसों में आई समस्या को लेकर अपडेट दिया है। पिछले हफ्तें से गर्दन और नसों के भयंकर दर्द से जूझने के बाद, अब सोनू निगम धीरे-धीरे रिकवरी की राह पर हैं। सोनू जी ने खुद बताया कि वह इस शारीरिक दर्द से किस कदर परेशान थे। दर्द इतना था कि इसके लिए उनके कई MRI और CT स्कैन तक कराने पड़े। आइए मेयो क्लिनिक और क्लीवलैंड क्लिनिक जानते हैं कि आखिर यह पिंच्ड नर्व यानी नस दबने की बीमारी क्या है और इसके शुरुआती लक्षण क्या होते हैं।
मेयो क्लिनिक के अनुसार, जब हमारी रीढ़ की हड्डी, गर्दन की कोई हड्डी, कार्टिलेज या मांसपेशियां किसी नस पर जरूरत से ज्यादा दबाव (Pressure) बना देती हैं, तो उसे मेडिकल की भाषा में पिंच्ड नर्व या नस का दब जाना कहते हैं। इस दबाव की वजह से नस का रास्ता ब्लॉक हो जाता है, जिससे दिमाग तक सही सिग्नल नहीं पहुंच पाते और उस हिस्से में बहुत तेज दर्द और बेचैनी शुरू हो जाती है। जैसा कि सोनू निगम के साथ हुआ, यह समस्या ज्यादातर गर्दन या पीठ के ऊपरी हिस्से में होती है।
क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक, अगर शरीर के किसी भी हिस्से में नस दब गई है, तो आपका शरीर ये 4-5 बड़े इशारे देने लगता है;
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार इसके इलाज में ये चीजें शामिल हैं:
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
25 Jun 2026 04:27 pm
Published on:
25 Jun 2026 04:27 pm
