25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्दन, बगल या जांघ में बिना दर्द के गांठ को न करें नजरअंदाज, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझिए Non-Hodgkin Lymphoma के संकेत

Non-Hodgkin Lymphoma: क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, गर्दन, बगल या जांघ में बिना दर्द वाली गांठ को नॉर्मल समझने की भूल बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए ये एक प्रकार का ब्लड कैंसर हो सकता है। मेयो क्लिनिक से जानिए क्या हैं Non-Hodgkin Lymphoma के शुरुआती लक्षण?
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Jun 25, 2026

painless lump in neck or armpit,non hodgkin lymphoma early symptoms,causes of swollen lymph nodes,

बिना दर्द वाली ये गांठें नॉन-हॉजकिन लिंफोमा (Non-Hodgkin Lymphoma) नाम की बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती हैं- (Photo- Freepik)

Non-Hodgkin Lymphoma Cause: अक्सर हमारे शरीर में, जैसे गर्दन के आस-पास, बगल में या फिर जांघों के जोड़ों के पास कोई छोटी सी गांठ निकल आती है। हम क्या सोचते हैं? इसमें दर्द तो है नहीं, तो कोई घबराने की बात नहीं होगी और यह सोचकर हम उसे छोड़ देते हैं।

लेकिन मेयो क्लिनिक के अनुसार, बिना दर्द वाली ये गांठें असल में नॉन-हॉजकिन लिंफोमा (Non-Hodgkin Lymphoma) नाम की बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती हैं, जो कि एक तरह का ब्लड कैंसर है। आइए नेशनल कैंसर इंस्टीटूट से समझते हैं कि यह बीमारी क्या है और शरीर हमें क्या-क्या इशारे देता है।

क्या है नॉन-हॉजकिन लिंफोमा बीमारी?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, हमारे शरीर में एक सिस्टम होता है जो बीमारियों और कीटाणुओं से लड़ने का काम करता है। इसमें सफेद रंग के सेल्स (WBC) होते हैं, जिन्हें हम शरीर के रक्षक कह सकते हैं। इस बीमारी में ये रक्षक सेल्स अचानक तेजी से बढ़ने लगते हैं। जब इनकी गिनती जरूरत से ज्यादा हो जाती है, तो ये शरीर की छोटी-छोटी चौकियों (जिन्हें हम गांठ कहते हैं) में जाकर जमा होने लगते हैं। इसी वजह से गर्दन, बगल या जांघों में गांठें उभर आती हैं।

बिना दर्द वाली गांठ और नॉर्मल गांठ में क्या अंतर है?

जब हमें कभी नॉर्मल सर्दी-खांसी या कोई इन्फेक्शन होता है, तब भी हमारी गर्दन में गिल्टी या गांठ बन जाती है। लेकिन उस गांठ को जब आप छुएंगे, तो उसमें दर्द होगा और जैसे ही आपकी सर्दी ठीक होगी, वो गांठ भी अपने आप गायब हो जाएगी। लेकिन इस बीमारी वाली गांठ की सबसे बड़ी पहचान ही यही है कि इसमें कोई दर्द नहीं होता। यह छूने पर थोड़ी सख्त लगती है और समय के साथ-साथ इसका साइज धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। यह हफ्तों या महीनों तक गायब नहीं होती।

शरीर में दिखने वाले दूसरे संकेत कौनसे हैं?

  • रात में सोते समय बहुत ज्यादा पसीना आना।
  • अचानक से वजन का कम होना।
  • बार-बार बुखार आना।
  • हर वक्त बहुत ज्यादा थकान रहना।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।