Dhanurasana Benefits: आजकल चिंता और अवसाद तो जैसे बहुत से लोगों के जीवन का हिस्सा बन गए हैं। इसका एक बड़ा कारण अस्त-व्यस्त जीवनशैली और खराब खानपान हो सकता है। ऐसे में योगासनों द्वारा मानसिक शांति प्राप्त की जा सकती है। इसलिए एक अध्ययन के अनुसार, अवसाद और चिंता से राहत पाने के लिए नियमित धनुरासन का अभ्यास काफी फायदेमंद हो सकता है।
योगासनों का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। योगासन न केवल आपको शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए फायदेमंद होते हैं। आपके शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए योग एक अद्भुत उपाय हो सकता है। हर योगासन का अपना एक लाभ और विशेषता होती है। उन्हीं योगासनों में से एक धनुरासन भी है। इसे धनुष आसन के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इसे करने के दौरान आपका शरीर धनुष के आकार का प्रतीत होता है। इस योगासन को करने के दौरान आपका पूरा शरीर स्ट्रेच होता है। तो आइए जानते हैं धनुरासन करने के स्वास्थ्य लाभों के बारे में...
1. मजबूत रीढ़ की हड्डी के लिए
रीढ़ की हड्डी को आपके तन का सबसे जटिल और महत्वपूर्ण भाग माना गया है। इस कारण अधिकतर आसनों में इसकी मजबूती पर ध्यान दिया जाता है। धनुरासन भी रीढ़ की हड्डी को मजबूती प्रदान करने वाले बेहतरीन योगासनों में से एक है। धनुरासन के नियमित अभ्यास से ना केवल रीढ़ की हड्डी को मजबूती मिलती है बल्कि इसमें लचीलापन भी आता है।
2. अवसाद से बचाने में
आजकल चिंता और अवसाद तो जैसे बहुत से लोगों के जीवन का हिस्सा बन गए हैं। इसका एक बड़ा कारण अस्त-व्यस्त जीवनशैली और खराब खानपान हो सकता है। ऐसे में योगासनों द्वारा मानसिक शांति प्राप्त की जा सकती है। इसलिए एक अध्ययन के अनुसार, अवसाद और चिंता से राहत पाने के लिए नियमित धनुरासन का अभ्यास काफी फायदेमंद हो सकता है। धनुरासन के अभ्यास से कोर्टिसोल नामक हार्मोन के स्तर को कम करने में मदद मिलती है, जिसका अधिक स्तर अवसाद का कारण बन सकता है।
3. मसल्स टोनिंग के लिए
बाहों तथा पैरों की मांसपेशियों की टोनिंग के लिए भी धनुरासन करने के फायदे देखे जा सकते हैं। आपको बता दें कि मसल्स टोनिंग करने से तात्पर्य मांसपेशियों में मौजूद खिंचाव के स्तर को बनाए रखने से है। मांसपेशियों के इसी खिंचाव के कारण शरीर के पोश्चर को बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा, एक शोध के अनुसार धनुरासन के नियमित अभ्यास से लिगामेंट्स की इलास्टिसिटी को भी बेहतर बनाने में मदद मिलती है।